19 APRFRIDAY2024 10:57:52 AM
Nari

पति ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुई नीतू

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 19 May, 2020 03:46 PM
पति ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुई नीतू

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से कपूर खानदान काफी दुखी है। उनकी पत्नी नीतू कपूर उन्हें सबसे ज्यादा याद कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर ऋषि संग जुड़ी अपनी यादें शेयर कर ताजा कर रही हैं। हाल ही में नीतू ने एक फैमिली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

How I wish this picture could remain complete as is ❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on May 18, 2020 at 10:46am PDT

 

 

इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा- काश यह तस्वीर ऐसे ही हमेशा पूरी रहती जैसी है। इससे पहले उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई। 

बता दें हाल ही में ऋषि कपूर की तेरहवीं हुई थी। इस पूजा में आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा, रणधीर कपूर, उनकी पत्नी बबीता, अरमान जैन और आदर जैन मां रीमा जैन के साथ शामिल हुए थे। 

Related News