01 OCTTUESDAY2024 9:17:21 PM
Nari

एक कन्या के श्राप से ये पहाड़ हो गया था सफेद, नवरात्रि में यहां साक्षात विराजती हैं मां विध्यवासिनी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 Oct, 2024 05:19 PM
एक कन्या के श्राप से ये पहाड़ हो गया था सफेद, नवरात्रि में यहां साक्षात विराजती हैं मां विध्यवासिनी

नारी डेस्क: आज हम आपको एक ऐसे पर्वत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने में एक रहस्य समेटे हुए है। यह पर्वत एक कन्या के श्राप से सफेद रंग में बदल गया था। यहां विराजमान मां विंध्यवासिनी देश के प्रमुख 108 शक्ति पीठों में से एक है। साल में दो बार नवरात्र पर्व में मां के दरबार में मेला लगता है। चलिए जानते हैं इस सफेद पर्वत की पूरी कहानी। 

PunjabKesari

 आकाश में विलीन हो गई थी माता

बांदा का यह सफेद पहाड़, जिसे "कालिंजर का पहाड़" भी कहा जाता है, बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित है और इससे जुड़ी एक एक पौराणिक कथा प्रचलित है। ऐसी मान्यता है की जब द्वापर में माता देवकी की संतानों को कंस वध कर रहा था, तब देवकी की आठवी संतान को बदल कर यशोदा की पुत्री को रख दिया गया था, लेकिन जब कंस ने उसे भी मारने का प्रयास किया तब वो आकाश में विलीन हो गयी।  

 

माता का भार नहीं सह पाया पहाड़

जब मां खत्री पहाड़ में आईं तब उसने उनका भर सहन कर पाने में अक्षमता जाहिर की। इससे रुष्ट होकर मां ने उसे श्राप दे दिया की जा कोढ़ी हो जा। कहा जाता है कि इस श्राप के कारण पहाड़ का रंग धीरे-धीरे सफेद होने लगा और आज भी यह पहाड़ सफेद रंग में ही नजर आता है। उसी समय देवी कन्या ने आकाशवाणी की थी कि वह प्रत्येक अष्टमी को भक्तों को यहां दर्शन देती रहेंगी तभी से यहां धार्मिक मेला लगता चला आ रहा है।

PunjabKesari

अष्टमी में दिखता है अलग ही नजारा 

बताया जाता है कि देवी मां के श्राप से घबराए पहाड़ ने से श्राप वापस लेने की विनती की तो मां ने उसके उद्धार के लिए नवरात्र में अष्टमी तिथि को मिर्जापुर मंदिर का आसन त्याग कर यहां आने का वचन दिया था। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि नवरात्र में अन्य तिथियों की अपेक्षा अष्टमी की तड़के से ही मां की प्रतिमा में अजीब सी चमक प्रतीत होती है, जो मां के यहां विराजमान होने का संकेत है।

PunjabKesari

श्रद्धा का केंद्र है ये पहाड़

यह पहाड़ आज भी स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए श्रद्धा का केंद्र है। इसके आसपास के मंदिरों और धार्मिक स्थलों में लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं। लोग इस पहाड़ के सफेद रंग को देवी के श्राप से जोड़ते हैं और इसे पवित्र मानते हैं।  यह स्थान कई महत्वपूर्ण युद्धों का गवाह रहा है और इसे बुंदेलखंड के राजाओं द्वारा अपने साम्राज्य की रक्षा के लिए इस्तेमाल किया गया। यह क्षेत्र बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का प्रतीक है।

Related News