27 APRSATURDAY2024 3:25:34 PM
Nari

नैचुरली Detox होगी बॉडी, इन 3 तरह से करें शहद का सेवन

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Jan, 2024 10:35 AM
नैचुरली Detox होगी बॉडी, इन 3 तरह से करें शहद का सेवन

समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करना जरुरी होता है। डिटॉक्स करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और यह बिल्कुल स्वस्थ रहता है। यदि शरीर डिटॉक्स हो जाए तो पाचन में सुधार होता है, नींद अच्छी आती है, हार्मोनल असुंतलन ठीक होता है और भूख भी खुलकर लगती है। इसके अलावा शरीर को डिटॉक्स करने से शारीरिक फायदों के साथ-साथ व्यक्ति मानसिक तौर पर भी मजबूत होता है परंतु बहुत से लोग शरीर को डिटॉक्स करनेके लिए गलत तरीके फॉलो करते हैं जिसके कारण शरीर को फायदे की जगह नुकसान होता है। ऐसे में आप  कुछ घरेलू तरीके अपनाकर अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। शहद का इस्तेमाल करके आप अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण वजन कम करने और सर्दी में शरीर को ठंड से बचाने में मदद करते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो बीमारियों से बचाने और पेट को साफ करने में मदद करते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि शहद का सेवन आप कैसे कर सकते हैं...

 शहद और नींबू

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए शहद और नींबू का सेवन आप कर सकते हैं। यह शरीर में मेटाबॉल्जिम को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इन दोनों चीजों का सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी को गर्म करें और इसमें 1 चम्मच शहद और 1 नींबू निचोड़ लें। इस पानी का सेवन करने से लीवर साफ होगा और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलेगी। 

PunjabKesari

शहद और दालचीनी 

यदि आप अपने शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो शहद और दालचीनी से बने मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। इन दोनों चीजों का सेवन करने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और मेटाबॉल्जिम तेज होता है। यह कोलेस्ट्रॉलर को कंट्रोल करने के साथ-साथ अपच और ब्लोटिंग से भी राहत दिलवाता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी को उबालने के लिए रख दें। 1 इंच लंबी दालचीनी को डालकर पानी को आधा होने तक उबालें। जब पानी आधा हो जाए तो छानकर इसमें नींबू का रस मिलाएं। 

शहद और गर्म पानी 

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नियमित गर्म पानी और शहद का सेवन आप कर सकते हैं। सुबह खाली पेट दोनों चीजों का सेवन करें इससे वजन कम होगा और बीमारियों से भी बचाव होगा। 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इस मिश्रण का सेवन करने से पेट साफ होगा। 

PunjabKesari

शहद खाने के कुछ अन्य फायदे

. यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो शहद का सेवन आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। 

. यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और मौसमी बीमारियों और संक्रमण से भी शरीर का बचाव रहता है। 

. शहद का सेवन करने से अपच, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। 

. इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और हार्ट भी स्वस्थ रहता है। 

PunjabKesari

. नियमित शहद का सेवन करने से अच्छी नींद आती है। 

नोट: शहद शरीर के लिए फायदेमंद होता है परंतु यदि आपको कोई बीमारी या फिर एलर्जी है तो डॉक्टर से पूछकर ही शहद का सेवन करें। वहीं  यदि आपको डायबिटीज है तो शहद का सेवन बिल्कुल न करें। 
 

Related News