20 APRSATURDAY2024 1:50:39 AM
Nari

सोनम से लेकर दिव्यांका तक की मेहंदी थी कुछ खास, दुल्हनें  इन Designs को करें ट्राई

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Sep, 2022 04:43 PM
सोनम से लेकर दिव्यांका तक की मेहंदी थी कुछ खास, दुल्हनें  इन Designs को करें ट्राई

शादी का सीजन हो और मेहंदी का जिक्र ना हो ऐसा तो हाे नहीं सकता। मेहंदी सेरेमनी का दुल्हनों को खास इंतजार होता है। ऐसा माना जाता है कि इसका रंग दूल्हा दुल्हन के बीच प्यार को और ज्यादा गहरा बनाता है साथ ही रिश्ते को मजबूत बनाता है। तभी तो दुल्हन की मेहंदी आम दिखने वाली मेहंदी से कुछ हट कर लगाई जाती है। अगर आप भी जल्द शादी करने जा रही हैं तो हम आपको बॉलीवुड की कुछ दुल्हनों की तस्वीरें दिखाने जा रहे है, जिनसे टिप्स लेकर अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचा सकती हैं। 

PunjabKesari

साेनम कपूर

सबसे पहले हम एक्ट्रेस सोनम कपूर की बात करते हैं। उन्होंने अपनी मेहंदी के लिए वीना को अपॉइंट किया था। वीना को बॉलीवुड में मेहंदी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।सोनम कपूर की ब्राइडल मेहंदी में फ्लोरल और पिकॉक डिजाइंस को नया अंदाज दिया गया था, आप भी इससे कुछ टिप्स ले सकती हैं। 

PunjabKesari

दीप‍िका पादुकोण 

सोनम की तरह दीप‍िका पादुकोण ने भी अपनी मेहंदी के लिए मशहूर मेहंदी आर्ट‍िस्ट वीणा को ही चुना था।  दीप‍िका ने बेहद महीन डिजाइन की मेहंदी लगवाई थी।  इसमें उन्होंने बूटियां, कमल, मोर और लेस डिजाइन्स डलवाई थीं। इसमें  शेडिंग टेक्नीक का भी यूज किया गया था

PunjabKesari
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उनकी ब्रइडल मेहंदी भी बेहद खास थी। ऐक्ट्रेस ने निक के नाम के साथ ही उनके प्रफेशन से जुड़े इंस्ट्रूमेंट गिटार को भी  अपने हाथ पर बनवाया था। इसके साथ बनाई गई मोर, फूल, बूटी और ऊंट की डिजाइन उनकी मेहंदी को और खूबसूरत बना रही थी।

PunjabKesari

दिव्यांका त्रिपाठी 

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की मेहंदी की चर्चाएं खूब हुई थी। उन्होंने एक हाथ पर मेहंदी से विवेक का चेहरा तो दूसरे हाथ पर अपना चेहरा बनवाया था। ये मेहंदी ऐसी थी, जो एक नजर में पसंद आ जाए। 

PunjabKesari

श्रद्धा आर्या


सीरियल ‘कुंडली भाग्य  की ‘प्रीता’ यानी श्रद्धा आर्या की शादी की तस्वीरें पिछले दिनों खूब वायरल हुआ था। उनकी मेहंगी के डिजाइन की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। उनकी मेहंदी वाकई में बेहद खूबसूरत रची है
 

Related News