08 SEPSUNDAY2024 5:53:26 AM
Nari

मिलिए अनंत अंबानी की ब्रिगेड से, लहंगे पर दुल्हे का नाम लिखकर पहुंची वेडिंग में

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Jul, 2024 06:57 PM
मिलिए अनंत अंबानी की ब्रिगेड से, लहंगे पर दुल्हे का नाम लिखकर पहुंची वेडिंग में

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अंबानी परिवार के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के भी शानदार लुक देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच दूल्हा- दुल्हन के दोस्तों के खास आउटफिट ने लोगों का ध्यान खींचने का काम किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अनन्‍या पांडे, शनाया कपूर और अर्जुन कपूर अनंत की टीम में शाम‍िल होकर इस शादी का ह‍िस्‍सा बने हैं। वेडिंग वेन्यू में अन्नया मनीष मल्होत्रा ​​का डिज़ाइन किया हुआ पीला लहंग पहनकर पहुंची। उनकी चोली पर  'अनंत की ब्रिगेड' लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि  बारात के लिए यह उनका लुक है। शादी के लिए  अभिनेत्री फिर से अपने कपड़े बदलेंगी।

PunjabKesari

वहीं ख़ुशी कपूर के हरे लहंगे की चोली के पीछे भी 'अनंत की ब्रिगेड' लिखा हुआ था। उनका आउटफिट भी मनीष मल्होत्रा ​​ने डिज़ाइन किया था। इसका पैटर्न अनन्या और शनाया से मिलता जुलता था। शनाया कपूर ने बारात में नीले रंग का लहंगा पहना था। जल्द ही डेब्यू करने वाली शनाया ने गर्व से दिखाया कि वह 'अनंत ब्रिगेड' का हिस्सा हैं। वहीं अर्जुन कपूर 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

भी  शादी में अनंत के दोस्‍त बनकर पहुंचे हैं। उनकी ड्रेस के पीछे ल‍िखा है, 'मेरे यार  की शादी है.'।

PunjabKesari

इनके अलावा सारा अली खान भी अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ इस जश्न में शामिल होने पहुंचीं। इस ग्रैंड शादी में सितारों का मेला लगा हुआ है। 

Related News