03 MAYFRIDAY2024 3:04:18 PM
Nari

Bollywood क्या Ambani ladies भी इस शख्स की दीवानी, कौन हैं ये Orry जिनके साथ सारा दिन घूमती हैं ये divas

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 27 Apr, 2023 03:12 PM

बॉलीवुड नगरी गॉसिप की नगरी है। आए दिन यहां कोई ना कोई नया किस्सा सुनने को मिलता है। इंटरनेट की दुनिया इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों से भरी पड़ी है। ज्यादातर इनकी नाइट आउटिंग और पार्टीज की खबरें ही सुर्खियों में छाई हुई हैं। लेकिन ये सारी स्टारकिड्स एक ही शख्स के साथ पार्टीज करते दिख रहे हैं। हर किसी के दिमाग में यहीं घूम रहा है कि आखिर वो शख्स है कौन? जो बॉलीवुड के हर स्टार को जानता है और उनके बच्चों के साथ खूब एंज्वॉय कर रहा है और तो और हमारे अंबानीज का भी ये शख्स बड़ा खास है हाल ही में उन्हें अंबानीज की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ भी देखा गया था तो चलिए इसी बारे में आपको जरा डिटेल में बताते हैं।

कौन है ओरहान अवतरमणि?

बॉलीवुड स्टार्स के साथ इन दिनों जो शख्स पार्टीज करता नजर आ रहा है उन्हें प्यार से लोग ओरी कहते हैं जबकि इनका पूरा नाम ओरहान अवतरमणि है।सबसे पहले ओरी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आए थे जिसके बाद लोगों ने उन्हें जान्हवी का ब्वॉयफ्रैंड समझ लिया लेकिन ऐसा कुछ था नहीं। इन दिनों ये न्यासा की गर्ल गैंग के साथ नजर आ रहे हैं। कहा जाता है कि वह और न्यासा बेस्ट फ्रैंड हैं।

PunjabKesari

लेकिन ओरी एक्टर नहीं है फिर इन स्टारकिड्स के साथ ही क्यों नजर आते हैं? तो बता दें कि ओरी एक बिजनेसमेन के बेटे हैं और पेशे से सोशल एक्टिविस्ट और एक ट्रेंड एनिमेटर हैं। ओरहान टॉम फोर्ड, विजन ऑफ सुपर और प्राडा जैसे कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने सारा अली खान के साथ ही अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओरी मुंबई की सोशलाइट के तौर पर जानी जाती हैं। उनके भाई, कबीर को न्यूयॉर्क स्थित सोलिस हेल्थ में पीआर का प्रमुख बताया जाता है।

कई बी-टाउन एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है नाम

बॉलीवुड में पार्टीज का शौक रखने वाले ओरी मीडिया की नजरों में तब आए थे जब उन्हें जान्ह्वी कपूर के साथ देखा गया था उसके बाद खबरें आई कि वो  सारा अली खान को डेट कर रहे हैं हालांकि इसके बाद तो वह हर बड़े स्टार की बेटी फिर वो अनन्या हो या न्यासा, सबके साथ नजर आने लगे। वह भूमि और उनकी बहन समीक्षा के भी करीब है। इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, हम एक साथ स्कूल नहीं गए, हम कुछ साल पहले तक एक दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उनकी छोटी बहन के भी काफी करीब हूं।

PunjabKesari

कुछ दिन पहले हुई अनंत अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में भी ओरी को देखा गया। अब आप सोच रहे होंगे बी-टाउन तक तो सही है लेकिन अंबानीज के साथ ओरी की नजदीकियां कैसे है? तो आपको बता दें कि ओरी, रिलायंस रिटेल के स्पेशल प्रोजेक्ट डिविजन को लीड कर रहे हैं जो कि इंटरनेशनल कोलेब्रेशन और इंडियन फैशन इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने की प्लानिंग में लगा है। रिलायंस रिटेल की चेयरपर्सन ईशा अंबानी पीरामल के वह काफी क्लॉज हैं! इसके बाद वह राधिका मर्चेंट के साथ स्कूबा डाइविंग की तस्वीरों में दिखे थे।

एक ही लुक में नजर आते हैं ओरी 

बी-टाउन दीवाज के साथ पार्टीज के शौकीन ओरी एक और बात के लिए फेमस है कि वह हर बार नई ही लुक में नजर आते है। हर लुक में उनका हेयरस्टाइल एकदम हटके होता है। वही अपने ड्रेसिंग स्टाइल के साथ भी वह एक्सपेरिमेंट करते दिखते हैं। शायद इसी लिए हर लड़की इनका दीवाना बनी हुई हैं।  इस पर ऑरी ने कहा, "मैं फिल्म उद्योग में किसी के साथ दोस्त नहीं हूं। जिन लोगों से मेरी दोस्ती है, वे मेरे हमउम्र हैं, वे सभी मेरी उम्र के हैं, और हम एक ही समय में स्कूल और कॉलेज गए, मुझे अपनी दोस्ती निभाना पसंद है। यह सिर्फ इतना है कि आप बॉलीवुड के लोगों को हाइलाइट करते हैं क्योंकि वे अधिक जाने-पहचाने चेहरे हैं।

PunjabKesari

अब तो आप जान गए होंगे कि ओरी है कौन और हर स्टारकिड गर्ल इनके साथ पार्टी करती घूमती और पोज देते कैसे नजर आ जाती है। इंस्टाग्राम पर करीब ढाई लाख लोग उन्हें फॉलो करते हैं और आए दिन वह स्टार किड्स के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं।

 

Related News