16 APRTUESDAY2024 4:59:33 PM
Nari

World Sleep Day: सेहत ही नहीं, स्किन के लिए भी जरुरी भरपूर नींद

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 13 Mar, 2020 12:08 PM
World Sleep Day: सेहत ही नहीं, स्किन के लिए भी जरुरी भरपूर नींद

अच्छी सेहत पाने के लिए सही और पौष्टिक डाइट का लेना बेहद जरूरी होता है। इसके साथ ही अपना दिमाग तरोताजा और रिलैक्स करने के लिए सही समय और सही मात्रा में सोना बहुत जरूरी है। अगर हम सही नींद नहीं लेते है तो सेहत के साथ स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इससे स्किन और बालों पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। स्किन डल और बाल बेजान होने लगते है। इतना ही नहीं व्यक्ति स्ट्रेस सा अनुभव करता है। ऐसे में शारीरिक और मानसिक रूप से फिट एंड फािन रहने के लिए भरपूर नींद लेना बेहद जरूरी है। तो चलिए आज वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर हम आपको बताते है भरपूर नींद लेना क्यों जरूरी हैं...

ब्यूटी स्लीप है जरूरी

अक्सर कहा जाता है कि पूरी नींद लेने से चेहरे पर ग्लो आता है। डार्क सर्कल की परेशानी दूर होती है। मगर इसका संबंध ओवरईटिंग और ज्यादा वजन बढ़ने के साथ भी होता है। एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग रोजाना 7-8 घंटों की सही नींद लेते है वे बाकि लोगों की तुलना में ज्यादा अट्रैक्टिव और ऊर्जा से भरपूर होेते है। 

Image result for sleeping girl,nari

स्किन पर पड़ता है असर

नींद का हमारी स्किन के साथ गहरा संबंध होता है। हम जितनी नींद लेते है उसका असर हमारी स्किन पर पड़ता है। अगर हम सही नींद लेते है तो फ्रेश और एनर्जी से भरपूर फील करते है। नहीं तो सुस्ती सी छाई रहती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार जो लोग रोजाना 7-8 घंटें सोते है उनकी स्किन ग्लो करती है और वे दूसरों की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक रिलैक्स फील करते है। इसके साथ ही वे काफी समय तक जवां दिखाई देते है। 

कैसे लें भरपूर नींद?

अच्छी नींद न आने के पीछे कई कारण हो सकते है। जैसे कि आपके बेडरूप का गद्दा, सोने का समय तट न होना, चिंता, स्ट्रेस, लाइट और साउंड। इसके अलावा किसी के साथ बेडरूम शेयर करने में भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको इन सब चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। सभी चीजों को अपने मुताबिक सेट करें और भरपूर नींद का फायदे उठाए। 

Image result for sleeping girl,nari

बेहतर नींद के लिए लाएं ये बदलाव

 

सोने और जागने का समय करें तय

सोनो का समय तय करें। सही और एक ही समय पर सोने और जागने से बॉडी को सही हार्मोन्स बनाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही बॉडी रिलैक्स और फ्रेश फील करती है।  

सही बेडटाइम रूटीन

सोने से पहले खुद को रिलैक्स करें। आप चाहे तो इसके लिए गर्म पानी से नहा सकते है। इसके अलावा सोने से पहले स्लीप टी पीकर सोना बेस्ट ऑप्शन है। 

Image result for green tea drinking girl,nari

सोने से पहले स्क्रीन न देखें

अगर आपको रात को बिस्तर में भी अपना फोन यूज करने की आदत है तो इसे आज से ही छोड़ दें। इसके साथ ही सोने से पहले टी.वी. देखना भी बंद कर दें। ऐसे में घंटों स्क्रीन को देखने से नींद न आने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

एक्सरसाइज करें

रोजाना एक्सरसाइज या योगा करने से भी शरीर के लिए बेहतर होता है। इससे आप दिनभर तरोताजा फील करोगे। इसके साथ ही रात को अचछी नींद आने में भी मदद मिलेगी। इसलिए फिट एंट फाइन रहने के साथ दिमाग भी शांत और रिलैक्स होगा। 

Image result for yoga girl,nari


 

Related News