20 APRSATURDAY2024 3:05:24 AM
Nari

आपकी कई घरेलू परेशानियों का हल है जैस्मिन का फूल, जानें कैसे?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Jun, 2021 02:10 PM
आपकी कई घरेलू परेशानियों का हल है जैस्मिन का फूल, जानें कैसे?

पौधों खुशबू देने के साथ घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं। वहीं लोग घर पर अलग-अलग पौधे लगाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इनमें से कई पौधे या फूल आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को आसान बना सकते हैं। जी हां, जैस्मिन का फूल आपकी रोजाना की कई मुश्किलों को आसान कर सकता है। चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको जैस्मिन फूल को इस्तेमाल करने के कुछ बेहतरीन टिप्स बताते हैं...

PunjabKesari

गार्डन से कीड़े भगाने में करें इस्तेमाल 

अक्सर बरसात के दिनों में गार्डन में कीड़े-मकोड़े आने लगते हैं। ये पौधों पर लग कर उन्हें खराब करने का काम करते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप जैस्मिन फूल इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा, जैस्मिन का फूल, लहसुन की कुछ कलियां और थोड़ा सा पानी मिलाएं। तैयार मिश्रण को पौधों पर छिड़काएं। इससे पौधों पर लगे कीड़े जल्दी ही भाग जाएंगे। 

कपड़े फ्रेश रखने के लिए 

अक्सर कपड़ों को धोने के बाद भी या कुछ ही घंटे इन्हें पहनने पर बदबू आने लगती है। ऐसे में आप इस परेशानी को दूर करने के लिए जैस्मिन के फूलों का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए कपड़ों में थोडे़ से जैस्मिन के फूल रख दें। इससे कपड़ों से धीमी खुशबू आने लगेगी। इसके साथ ही आप जब भी इन्हें पहनेगी। आपको बॉडी स्प्रे की जरूरत नहीं होगी। साथ ही आप फ्रेश फील करेंगे। आप बाकी के कपड़ों को फ्रेश रखने के लिए इन फूलों को अलमारी में भी जैस्मिन के फूल रख सकती है।

PunjabKesari

घर की बदबू भगाने में फायदेमंद 

कई बार घर से सीलन या किसी अन्य चीज की बदबू आने लगती है। ऐसे में आप जैस्मिन के पौधों को घर के किसी कोने पर रख दें। इससे आपके घर में धीमी-धीमी खुबशू आएगी। साथ ही मक्खियां, मच्छर भी दूर होंगे। 
 

Related News