24 APRWEDNESDAY2024 3:22:34 PM
Nari

11 मार्च को होगी महाशिवरात्रि, जानिए इस माह के प्रमुख व्रत व त्योहारों की लिस्ट

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Mar, 2021 11:37 AM
11 मार्च को होगी महाशिवरात्रि, जानिए इस माह के प्रमुख व्रत व त्योहारों की लिस्ट

भारत में अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं। ऐसे में हिंदू धर्म में व्रत व त्योहारों का विशेष महत्व है। इसी लिए हर महीने कुछ खास दिन व त्योहार मनाए जाते हैं। अब साल का तीसरा यानी मार्च का महीना शुरु हो गया है। इस दौरान महाशिवरात्रि व होली की खास पर्व आता है। तो चलिए आज हम आपको इस महीने में आने वाले व्रत, त्योहार व खास तिथियों के बारे में बताते हैं...

02 मार्च 2021, संकष्टी चतुर्थी

हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत आता है। इस माह यह शुभ दिन 02 मार्च को होगा। भगवान गणेश जी को समर्पित इस दिन पर उनकी पूजा व व्रत रखने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि सच्चे मन से गणपति बप्पा की पूजा व व्रत रखने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

06 मार्च 2021, जानकी जयंती

जानकी जयंती का शुभ दिन हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है। इस वर्ष यह दिन 06 मार्च दिन शनिवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जानकी यानी माता सीता जी प्रकट हुई थीं।

PunjabKesari

08 मार्च 2021, महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती

आर्य समाज के संस्थापक और आधुनिक भारत के महान चिन्तक व समाज-सुधारक महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती की जयंती 8 मार्च होगी। 

09 मार्च 2021, विजया एकादशी

फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी यानी 9 मार्च को विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से कार्यों में सफलता मिलती है।

10 मार्च 2021, प्रदोष व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को फाल्गुन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस महीने यह 10 मार्च को होगा। मान्यता है कि इस दिन पर भगवान शिव की पूजा व व्रत रखने से शुभफल मिलता है। 

11 मार्च 2021, महाशिवरात्रि

वैसे तो साल भर कई शिवरात्रियां आती है। मगर फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महा शिवरात्रि का शुभ दिन आता है। इस बार यह 11 मार्च को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन शिव जी की पूजा व व्रत रखने से शुभफल मिलता है। 

PunjabKesari

13 मार्च 2021, फाल्गुन अमावस्या

फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि यानी 13 मार्च को फाल्गुन अमावस्या होगी। इस दिन पितरों की शांति के लिए दान, तर्पण, श्राद्ध आदि करना शुभ माना जाता है। 

14 मार्च 2021, मीन संक्रांति

14 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस यह तिथि मीन संक्रांति कहलाएगी। साथ ही सूर्य देव इस राशि में 1 महीना रहेंगे। ऐसे में यह महीना मलमास कहलाएगा। साथ ही इस दौरान सभी प्रकार के मांगलिक कार्य करने की मनाही होगी।

15 मार्च 2021, फूलेरा दूज

हिंदू धर्म में फूलेरा दूज को बेहद शुभ माना जाता है। इस साल यह 15 मार्च को होगी। मान्यता है कि इस दिन अबूज मुहूर्त बनता है। ऐसे में इस शुभ तिथि पर बिना पत्रा देख कोई भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। 

17 मार्च 2021, विनायक चतुर्थी

हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी है। इस महीने प्रथम पूजनीय गणेश जी का यह व्रत 17 मार्च को होगा। इस शुभ दिन पर व्रत व पूजा करने से गणेश जी की असीम कृपा प्राप्त होती है। 

21 मार्च 2021, होलाष्टक प्रारंभ

होली के करीब 7 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से प्रारंभ होगा। इस बार यह 21 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान शादी, विवाह, वाहन या घर खरीदना आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाने चाहिए।

PunjabKesari

25 मार्च 2021, आमलकी एकादशी

25 मार्च 2021 को आमलकी एकादशी व्रत है। इस रंगभरी एकादशी भी कहा जाता हैं।

26 मार्च 2021, प्रदोष व्रत

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस बार यह व्रत 26 मार्च को होगा। इस शुभ दिन पर शिव जी की पूजा व व्रत का विशेष महत्व है। 

28 मार्च 2021, होलिका दहन, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा

होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। मान्यता है कि इस अग्नि की पूजा करने से दुखों व पापों से मुक्ति मिलती है। इसी के साथ इस दिन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। इस दिन इस दिन गंगा स्नान व व्रत का विशेष महत्व है। ऐसे में ये दोनों शुभ दिन 28 मार्च को मनाए जाएंगे। ‌ 

29 मार्च 2021, होली 

होली प्यार और भाईचारे के प्रतीक का त्योहार है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस पर्व को फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ऐसे में इस साल यह शुभ दिन 29 मार्च को मनाया जाएगा।

Related News