28 APRSUNDAY2024 11:53:13 PM
Nari

असली नाम से लेकर शौक तक, जानिए Kartik Aaryan से जुड़े 9 Unknown Facts

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 01 Feb, 2023 06:03 PM
असली नाम से लेकर शौक तक, जानिए Kartik Aaryan से जुड़े 9 Unknown Facts

बॉलीवुड के हैंडसम स्टार की बात करें तो कार्तिक आर्यन का नाम टॉप पर है। फैंस के दिलों में राज करने वाले कार्तिक सिर्फ फैंस ही नहीं कई हीरोइनों के दिल में भी राज कर रहे हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म शहजादा की प्रमोशन कर रहे हैं। प्यार का पंचनामा से अपनी शुरुआत करने वाले कार्तिक आज बड़ी फिल्मों के स्टार हैं। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। कार्तिक कोई स्टार किड नहीं थे इसलिए उन्होंने यह मुकाम अपने दम पर ही हासिल किया। ऐसी बहुत सी बातें हैं जो आप इस एक्टर के बारे में नहीं जानते होंगे चलिए उसके बारे में आपको बताते हैं।

PunjabKesari

1. सबसे पहले आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन का असली नाम कार्तिक तिवारी है जिसे उन्होंने बाद में कार्तिक आर्यन कर लिया। शायद अभी तक आपको यह बात पता ना हो।


2. कार्तिक का जन्‍म मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर में 22 नवम्बर 1990 को हुआ था। कार्तिक के माता और पिता दोनों ही डॉक्टर हैं।


3. जब कार्तिक 4 साल के थे तो दिल्ली के करोल बाग मार्किट में खो गए थे और उन्हें ढूंढने के लिए परिवार को पुलिस की मदद लेनी पड़ी थी।
PunjabKesari

4. कार्तिक हैंडसम गुड लुकिंग के साथ साथ इंटेलिजेंट भी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है। कार्तिक ने डी वाय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नवी मुम्बई से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।
 

5. कार्तिक आर्यन एक्टर बनना चाहते थे और इसके लिए वह मेहनत करते रहे और अपनी क्लास के बाद 2 घंटे का ट्रैवल करने के बाद ऑडिशन देने पहुंचते थे।
 

6. अभी तक की उनकी फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई 1.5 बिलियन रुपये रही है।
PunjabKesari

7. एक्टिंग के अलावा, कार्तिक कहानी और कविताएं लिखने का शौक रखते हैं।
 

8. कार्तिक All Stars Football Club के मेंबर हैं और TOI की 2018 की देश की Most Desirable Men Of 2018 की लिस्ट में कार्तिक 8वें स्थान पर थे।
 

9. अब तक कार्तिक को Stardust Awards, Big Star Entertainment Awards, Nickelodeon Kids’ Choice Awards India, Zee Cine Awards, PETA India और Pinkvilla Style Icons Awards से नवाज़ा जा चुका है।
 

Related News