
नारी डेस्क: दिल्ली पुलिस के अनुसार, मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा की बुधवार सुबह क्लासरूम के अंदर अचानक गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस घटना के संबंध में सुबह करीब 9:52 बजे एक PCR कॉल मिली। बच्ची को निर्माण विहार स्थित 'मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर' ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल की प्रिंसिपल, भावना ने बताया कि बच्ची अपने 'प्ले पीरियड' (खेलने के समय) के बाद क्लासरूम में लौटी थी और उसके कुछ ही देर बाद वह गिर गई।
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म और POCSO मामलों में जल्द मिलेगा न्याय, देश में 850 फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनने की तैयारी
उन्होंने कहा, "बच्ची खेलने के लिए बाहर गई थी। वह अपने प्ले पीरियड से वापस आई, क्लासरूम में दाखिल हुई, लगभग दो मिनट तक खड़ी रही और फिर अचानक गिर गई। हम उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि यह कार्डियक अरेस्ट था। वह तीसरी कक्षा की छात्रा थी।" प्रिंसिपल, ने बताया कि स्कूल प्रशासन तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गया और उसकी मां को सूचित किया। एक अन्य शिक्षक बच्ची की मां को अस्पताल लेकर आए। उन्होंने कहा, "हम उसे सीधे अस्पताल ले गए और तुरंत उसकी मां को सूचना दी। एक अन्य शिक्षक बच्ची की मां को तुरंत अस्पताल ले आए। हमें कभी भी उसकी किसी स्वास्थ्य समस्या के बारे में नहीं बताया गया था, हमें ऐसी किसी बात की कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। माता-पिता ने कभी कुछ नहीं बताया था और बच्ची बीमार भी नहीं लग रही थी। यह सुबह करीब 9:00 बजे की बात है।"
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही क्यों बढ़ जाता है BP, कहीं ये दिल और किडनी खराब होने की निशानी तो नहीं?
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान क्लासरूम के CCTV फुटेज की जांच की गई, जिसमें बच्ची अचानक गिरती हुई दिखाई दे रही है। "आगे की जांच चल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि..." पुलिस ने कहा, "घटना की सटीक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। माता-पिता और संबंधित स्कूल अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज और अन्य प्रासंगिक सबूतों की भी जांच की जा रही है।"