06 MAYMONDAY2024 2:46:47 PM
Nari

प्यारी सी बेटी  के पेरेंट्स बने कीथ सीकेरा और रौशेल रॉव, आलिया भट्ट की मां ने दी कपल को बधाई

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Oct, 2023 10:39 AM
प्यारी सी बेटी  के पेरेंट्स बने कीथ सीकेरा और रौशेल रॉव, आलिया भट्ट की मां ने दी कपल को बधाई

'बिग बॉस 9' फेम कपल रौशेल राव और कीथ सिकेरा के फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। कपल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। रौशेल राव ने कुछ दिनों पहले ही बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। रौशेल और कीथ के द्वारा पोस्ट शेयर करने के बाद फैंस उन्हें लगातार बधाई देते हुए दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की गुडन्यूज 

कपल ने बीते दिन ही सोशल मीडिया पर फैंस को इस बारे में जानकारी दी है। इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर बताया है कि उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। वीडियो के साथ दोनों ने फैंस और अपनी बेटी के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। इस वीडियो में एक पेरेंट्स के हाथ और न्यूबॉर्न बेबी के छोटे पैरों वाली फैमिली फोटो नजर आ रही है। साथ में कैप्शन देते हुए कपल ने लिखा कि - 'सबसे बड़े आशीर्वाद के लिए ईश्वर के साथ के साथ हमारी बेबी सिकेरा का जन्म 1 अक्टूबर को हुआ है। आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी का शुक्रिया, हम सभी से प्यार करते हैं। मैंने इस बच्चे के लिए प्रार्थना की थी और प्रभु ने मुझे वो दिया जो मैंने उनसे मांगा था।'

आलिया भट्ट की मां ने दी बधाई 

दोनों की पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई देते हुए दिख रहे हैं। आलिया भट्ट की मां सोनी रजदान ने बधाई देते हुए लिखा कि - 'दोनों प्यारे से माता-पिता को बेबी गर्ल की आने की खुशी में बधाई हो, स्वागत है।' 

PunjabKesari

सुगंधा मिश्रा ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बधाई हो ।'

PunjabKesari

एवलिन शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बधाई हो आपको ढेर सारा प्यार और बधाई हो।' 

PunjabKesari

2018 में हुई थी शादी 

कीथ और रौशेल की मुलाकात रिएलिटी शो बिग-बॉस 9 के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों दोस्त बने और उनमें प्यार हुआ। इसके बाद से ही दोनों साथ है। लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने साल  2018 में शादी कर ली थी। अब शादी के पांच साल बाद कपल ने पहली बेबी गर्ल का स्वागत किया है। 


 

Related News