29 APRMONDAY2024 5:33:50 PM
Nari

पति विक्की की इस आदत से परेशान हो चुकी हैं Katrina, खुद एक्टर ने बताया सच

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Sep, 2023 07:09 PM
पति विक्की की इस आदत से परेशान हो चुकी हैं Katrina, खुद एक्टर ने बताया सच

बॉलीवुड के चर्चित कपल विक्की और कैटरीना आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी इतनी पसंद है कि उनसे जुड़ा अपडेट पाने के लिए फैंस एकदम एक्साइडटेड रहते हैं। दोनों फैंस में कपल गोल सेट करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ते। इसके अलावा हैंडसम हंक विक्की कौशल भी अपनी पत्नी कैटरीना से जुड़े राज खोलते ही रहते हैं। अब हाल ही में विक्की ने अपनी पत्नी की एक आदत के बारे में खुलासा किया है।  

विक्की की फैशन से परेशान हो चुकी हैं कैट 

एक नामी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में विक्की ने बताया कि उनकी पत्नी उनकी लाइफ में फैशन पुलिस की भूमिका निभाती हैं और वह अक्सर पूछती रहती हैं कि आपने क्या पहना है और आप इसे क्यों पहन रहे हो? विक्की फैशन के मामले में खुद को मिनिमलिस्ट मानते हैं और वह अपनी अलमारी में भी लिमिटेड कपड़े ही रखते हैं जिनमें चार शर्ट, चार टी शर्ट और चार जोड़ी डेनिम शामिल है। विक्की की च्वाइसेस को देखकर खुद कैट भी हार मान चुकी हैं। एक्टर ने बताया कि कैटरीना ने अब उनकी फैशन च्वाइस को इंफ्लुएंस करना भी छोड़ दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

 

2021 में की थी दोनों ने शादी 

कुछ सालों तक विक्की और कैट दोनों न एक-दूसरे को डेट किया है रिलेशनशिप सीक्रेट रखा। जिसके बाद साल 2021 में दोनों ने राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की थी। एक इंटरव्यू में विक्की ने अपनी शादी को जिंदगी के सबसे खुशी के तीन दिन बताए थे। 

PunjabKesari

इन फिल्मों में दिखेंगे विक्की और कैटरीना

वहीं अगर बात कपल के वर्कफ्रंट की करें तो विक्की आखिरी बार फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में दिखे थे। अब एक्टर मानुषी छिल्लर के साथ 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आने वाले हैं यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्टर सान्या मल्हौत्रा और फातिमा सना शेख के साथ स्क्रीन शेयर करते भी दिखेंगे। वहीं कैटरीना जल्द ही सलमान के साथ 'टाइगर 3' में दिखेंगी। इस फिल्म में फिर से वह जोया की भूमिका में दिखेंगी। इसके अलावा कैटरीना विजय सेतुपति के श्रीराम राघवन की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में भी नजर आने वाली हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

Related News