21 SEPSATURDAY2024 6:31:11 AM
Nari

Harry और Meghan की डॉक्यूमेंट्री देख परेशान हुई केट मिडलटन, बोली- प्रिंस ने मेरे साथ किया धोखा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Dec, 2022 07:17 PM
Harry और Meghan की डॉक्यूमेंट्री देख परेशान हुई केट मिडलटन, बोली- प्रिंस ने मेरे साथ किया धोखा

ब्रिटिश राजघराना लगातार चर्चाओं में रहता है, लेकिन पिछले कुछ सालों से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटौरी हैं ब्रिटेन के राजा प्रिंस चार्ल्स के बेटे प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कल ने। क्योंकि यही दोनों थे जिन्होंने शाही परिवार (The Royal Family) की जमकर फजीहत करवाई थी। अब एक बार फिर प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी ने अपने परिवार को नाराज कर दिया है।

PunjabKesari
दरअसल  नेटफ्लिक्स पर  डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'Harry and Meghan' का वॉल्यूम 1 रिलीज हो गया है, जिसमें यह दोनों अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर कर रहे हैं। जहंस एक तरफ इस डॉक्यूमेंट्री को काफी पसंद किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ब्रिटिश शाहीघराने की बहू केट मिडलटन इसे लेकर काफी परेशान है। उनका लगता है प्रिंस हैरी ने उनके साथ धोखा किया है।

PunjabKesari
इस डॉक्यूमेंट्री में हैरी और मेगन ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने शाही परिवार छोड़ा और कैलिफोर्निया जाकर बस गए। यहां मेघन बताती है कि  यूके में उनके अश्वेत होने को मुद्दा बना दिया गया था। उन्हें बार-बार अश्वेत होने का एहसास कराया जाता था। उनके लिए यूके में एडजस्ट करना बेहद मुश्किल था। वह पहले भी शाही परिवार पर नस्लभेद करने के आरोप लगा चुकी है। 

PunjabKesari
केट ने इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को  देखने के बाद कहा- 'मैं इस बात से काफी ज्यादा दुख में हूं कि हैरी मेरे साथ भी ऐसा कर सकते हैं इसकी मुझे बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी'। केट को ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे हैरी ने उनके साथ धोखा किया है। दरअसल वेब सीरीज में प्रिंस हैरी ने यह भी बताया था कि- "उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम उन पर चिल्लाए थे और मेरे पिता ने भी कुछ ऐसी बातें कहीं जो सच नहीं थीं। मेरी दादी चुपचाप वहां बैठी रहीं और सब कुछ मान लिया, लेकिन हर एक को पारिवारिक नजरिये से यह समझना होगा कि उनकी जिम्मेदारी क्या है."।

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि  क्वीन एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद हैरी-मेघल के भाई प्रिंस विलियम और भाभी कैट से भी रिश्ते खराब हो गए हैं। पहले भी इन दोनों की राजपरिवार से सुलह होने की कोई उम्मीद नहीं थी और अब डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने के बाद दरार और बढ़ गई है।  हालांकि शाही कपल ने सफाई दी थी कि उन्होंने प्राइवेसी के मुद्दों की वजह से शाही परिवार नहीं छोड़ा था।
 

Related News