24 APRWEDNESDAY2024 9:02:48 PM
Nari

पति सैफ संग धर्मशाला की सड़कों पर घूम रही थी करीना, तभी चिल्लाकर बोले तैमूर- No No No

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 17 Nov, 2020 03:39 PM
पति सैफ संग धर्मशाला की सड़कों पर घूम रही थी करीना, तभी चिल्लाकर बोले तैमूर- No No No

कोरोना महामारी संकट के बीच देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सेलेब्स ने भी अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट की। वहीं करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ ने धर्मशाला में दिवाली का त्योहार मनाया। इस दौरान उनके साथ मलाइका अरोड़ा, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर मौजूद थे। धर्मशाला घूमते हुए इनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

बाॅलीवुड के इन सितारों को धर्मशाला की गलियों में घूमते देख स्थानीय लोग घरों की छतों से उनकी तस्वीरें खींचने लगते हैं। जिसे देख तैमूर चिल्लाकर कहते हैं, 'नो नो नो।' तैमूर के इस रिएक्शन को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे लोगों का फोटो खींचना उन्हें पसंद नहीं आया। हालांकि इस कोरोना के संकट में ये सितारे बिना मास्क के दिखाई दिए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

वहीं हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैक्लोडगंज की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई एक तस्वीर में करीना पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ चर्च के बाहर नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में तैमूर पापा सैफ की पीठ पर बैठे नजर आ रहे हैं। 

 

आपको बता दें करीना जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वह इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जाॅय कर रही हैं। वहीं अगर बात करें करीना के वर्कफ्रंट की तो वह फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Related News