28 APRSUNDAY2024 5:21:53 PM
Nari

असम के काजीरंगा पार्क को मिला Best Wildlife Destination का अवार्ड, जानिए इसकी खासियत

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Aug, 2022 04:28 PM
असम के काजीरंगा पार्क को मिला Best Wildlife Destination का अवार्ड, जानिए इसकी खासियत

असम भारत का वह प्रमुख राज्य है जो अपनी सुंदरता और प्राकृतिक दृश्यों के कारण देशभर में प्रसिद्ध है। यह राज्य बांग्लादेश और भूटान दोनों की अंतराष्ट्रीय सीमाओं के बीच में स्थित है। यहां की संस्कृति और लुभावना नजारे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। असम ब्रह्मपुत्र नदी, शानदार पहाड़ियां, वनस्पतियां, जीवों के साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए यह शहर स्वर्ग के रुप में जाना जाता है। यहां पर आपको एक सींग वाले गैंडे भी मिलेंगे। एक सींग वाले गैंडे काजीरंग राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं। हाल ही में आउटलुक ट्रैवलर ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व को भारत में सबसे ज्यादा वन्यजीव गंतव्य के लिए गोल्ड अवार्ड सम्मानित किया है। 

PunjabKesari

स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के योगदान के लिए किया सम्मानित 

असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ने टाइगर रिजर्व को चार पूर्वोतर राज्यों के स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपार योगदान के रुप में सम्मानित किया है। काजीरंगा पार्क के अलावा सिक्किम के पेलिंग और कंचनजंगा ने भारत में सर्वश्रेष्ठ माउंटेन एंड हिल व्यू डेस्टिनेशन के लिए गोल्ड अवार्ड हासिल किया। सिक्किम में पाए जाने वाली लेक त्सोमगो और नाथू ला दर्रे को भारत में पहला दर्शनीय ड्राइव गंतव्य मिला।  मेघालय के मावलिननॉन्ग और नागालैंड के खोनोमा को भी भारत में सर्वश्रेष्ठ इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन और भार में बेस्ट ऑफबीट डेस्टिनेशन के लिए सिल्वर अवार्ड दिया गया है। 

PunjabKesari

आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स 2022 ने दिया सम्मान

आउटलुक ट्रैवलर अवार्डस 2022 का उद्देश्य नई सामान्य प्रक्रिया के बीच पर्यटन क्षेत्रों में बदलावों की जांच करना और उन्हें बढ़ावा देना है। 

काजीरंगा पार्क में देख सकते हैं ये चीजें

आप काजीरंगा पार्क में एक सींग वाले गैंडे देख सकते हैं। यह अस्म के गोलाघाट और नागांव जिले में स्थित है। इससे पहले भी 1985 में यूनेस्को के द्वारा इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा भी दिया जा चुका है। यहां पर आप एक सींग वाले गैंडे के अलावा पार्क में दलदली हिरण, हाथी, जंगली भैंस, चीनी पैंगोलिन, बंगाल फॉक्स, गिबन्स, सिवेट्स, स्लॉथ बियर, तेंदुए और फ्लाइंग गिलहरी भी देख सकते हैं। यहां पर रॉयल बंगाल टाइगर्स की एक विशाल आबादी भी पाई जाती है। 

PunjabKesari
 

Related News