08 SEPSUNDAY2024 5:13:46 AM
Nari

अब दिन में एक बार जरूर पड़ेगा हंसना, जापान में लागू हुआ अनोखा कानून

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 17 Jul, 2024 03:13 PM
अब दिन में एक बार जरूर पड़ेगा हंसना, जापान में लागू हुआ अनोखा कानून

नारी डेस्क: जापान के यामागाटा ने हाल ही में अपने नागरिकों की अच्छी सेहत के लिए एक अनोखा कदम उठाया है। दरअसल, उन्होंने एक कानून लागू किया है, जिसके अनुसार लोगों को दिन में कम से कम एक बार खिलखिलाकर हंसना अनिवार्य है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य है नागरिकों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारना है। 

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि एक रिसर्च के बाद वहां के प्रशासन ने लोगों की अच्छी सेहत के ल‍िए यह कदम उठाया है। इसी दौरान हम आपको आज बताएंग क्‍या कहती है ये रिसर्च और हंसने से शरीर को होने वाले फायदे -

152 लोगों पर शोध

बता दें कि जिस शोध के आधार पर यह कानून लाया गया है, इसे साल 2019 में अंजाम दिया था। इसमें पता चला था कि जो लोग सप्ताह में कम से कम एक बार हंसते हैं उनमें कार्डियोवैस्क्युलर समस्याएं होने की संभावना कम होती हैं। शोधकर्ताओं ने इसके अध्ययन में 152 लोगों को शामिल किया गया था। इनकी उम्र 17 से 40 साल थी। उल्लेखनीय है कि इसमें मुस्कुराने को या चुपचाप हंसने को हंसी के तौर पर नहीं रखा गया है। बता दें कि भारतीय योग में भी हंसने को कई बीमारियों का इलाज बताया गया है।

फायदे

1. स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

हंसने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है, क्योंकि यह हृदय के लिए अच्छा होता है।

PunjabKesari

2. तनाव का निवारण

हंसने से एंडोर्फिन हार्मोन निकलता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है।

3. मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

हंसने से सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो मनोबल और मूड को सुधारते हैं।

PunjabKesari

4. शारीरिक स्वास्थ्य का संरक्षण

हंसने से शरीर की रक्त संचारित होती है और वायरल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता में सुधार होती है।

5. हंसने से योग्यता में वृद्धि

हंसने से पेट के मांसपेशियों को व्यायाम मिलता है और योग्यता में सुधार होती है।

6. सामाजिक संबंधों में सुधार

हंसने से सामाजिक संबंध और संभाल में सुधार होता है, जो आत्मविश्वास बढ़ाता है।

PunjabKesari

इन सभी कारणों से हंसने का योगदान हमारे आम जीवन में महत्वपूर्ण है, और यह हमें एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन की दिशा में मदद करता है।

Related News