19 APRFRIDAY2024 6:40:25 AM
Nari

OMG: भारत की इन मशहूर जगहों पर भारतीयों को ही है No Entry

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Mar, 2021 04:54 PM
OMG: भारत की इन मशहूर जगहों पर भारतीयों को ही है No Entry

भारतीयों को अलग-अलग त्योहार मनाने के साथ घूमना बेहद पसंद है। ऐसे में समय मिलने पर अक्सर लोग फैमिली व फ्रेंड्स के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। मगर भारत में ही ऐसी कई जगह है, जहां पर भारतीयों को ही एंट्री नहीं है। सुनने में शायद आपको विश्वास ना हो। मगर यही सच है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं...

फ्री कसोल कैफे, कसोल, हिमाचल प्रदेश (Free Kasol Cafe, Kasol, Himachal Pradesh)

यह कैफे हिमाचल प्रदेश के कसोल में बना हुआ है। यहां पर भारतीयों की एंट्री बंद होने से 2015 में यह होटल विवादों में घिर गया। असल में, कैफे के मालिक ने यहां पर एक भारतीय महिला को सर्वे करने से मना किया है। इसके विपरित इजराइलियों को यहां आने की इजाजत दी थी। इस कारण यह कैफे सुर्खियों में रहा। मगर विवादों का जवाब देते हुए इसके मालिक ने बताया था कि, यहां पर अधिकतर भारतीय पुुरुष आते हैं। साथ ही वे अन्य पर्यटकों से बुरा व्यवहार करते हैं। इसलिए इस कैफे पर भारतीयों की एंट्री बंद की गई। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

यूनो-इन होटल, बेंगलुरु, कर्नाटक (Uno Inn Hotel, Bengaluru, Karnataka) 

यूनो-इन होटल बेंगलुरु में सम 2012 में तैयार किया गया था। इसे खासतौर पर जापानियों के लिए बनाया गया है। मगर यह विवादों में आने लगे। ऐसे में होटल के स्टाफ ने भारतीयों को रूफ टॉप रेस्त्रां में जाने से मना कर दिया। इसके कारण यहां पर बहुत बड़ा विवाद हुआ। फिर ग्रेटर बैंगलोर सिटी कॉर्पोरेशन ने इस होटल पर जातीय भेदभाव का आरोप लगाया। ऐसे में सन 2014 में यह होटल बंद हो गया। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

फॉरनर्स ओनली बीच, गोवा (Foreigners Only Beach, Goa)

गोवा बीचों से भरा शहर है। मगर यहां के फॉरनर्स ओनली बीच में भारतीयों को आने की मनाही है। इसके पीछे का कारण बताते हुए बीच के मालिक का कहना है कि, भारतीय लोग बिकनी पहने विदेशी पर्यटकों से छेड़खानी करते हैं। ऐसे में उन्हें इससे बचाने के लिए यहां पर भारतीयों की नो एंट्री है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

ब्रॉडलैंड लॉज, चेन्नई, तमिलनाडु (Broadland Lodge, Chennai, Tamil Nadu) 

चेन्नई के इस लॉज में भारतीयों के आने की मनाही है। ऐसे में यहां पर सिर्फ विदेशी पासपोर्ट वालों को एंट्री मिलती है। ऐसे में जाति भेदभाव के कारण यह लॉज कई सालों तक विवादों में रहा। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari
 

Related News