01 MAYWEDNESDAY2024 9:56:46 PM
Nari

कभी स्माइल तो कभी लाइक... इशारों-इशारों में परिणीति ने राघव के साथ अपने रिश्ते का दे दिया हिंट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Mar, 2023 09:30 AM
कभी स्माइल तो कभी लाइक... इशारों-इशारों में परिणीति ने राघव के साथ अपने रिश्ते का दे दिया हिंट

शादी के सीजन के बीच एक और जोड़ी दूल्हा- दुल्हन बनने को लगभग तैयार नजर आ रही है। हम बात कर रहे हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा  की जिन्हें लेकर आए दिन सवाल बढ़ते जा रहे हैं लेकिन जवाब किसी से पास नहीं है। हालांकि अभिनेत्री ने इशारों- इशारों में अपने रिश्ते को लेकर हिंट जरूर दे दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)


इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है राघव का पोस्ट जिस पर परिणीति चोपड़ा का भी रिएक्शन आया है। दरअसल आप नेता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों के साथ बिताए कुछ पलों को शेयर किया है। इस वीडियो को वैसे तो हजारों लोगों ने पसंद किया लेकिन परिणीति के एक लाइक ने मौसम ही बदल कर रख दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


इसे देखते ही लोगों को यकीन हो गया है कि इन दोनों के बीच कोई ना कोई गहरा संबंध जरुर है। इससे पहले परिणीति का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उनकी स्माइल बहुत कुछ बयां करती दिखाई दे रही थी। कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई परी से जब शादी को लेकर सवाल किया गया तो वह अपनी मुस्कान को रोक नहीं पाई और शरमाती हुई आगे बढ़ गई। 

PunjabKesari
 
जैसे ही पपराज़ी ने उनके रिएक्शन पर जोर दिया, परिणीति ने कहा, 'हम्म?' उन्होंने सभी सवालों का जवाब गुड नाईट बाय कह कर दिया। उनसे पहले जब आप नेता से कुछ ऐसे ही सवाल किए गए तो उनका भी उनका चेहरा खिल गया और आंखें शर्मा गईं। उन्होंने हंसते हुए पैपराजी से कहा-  मुझसे परिणीति नहीं राजनीति पर सवाल करिए। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि अगर मैं शादी करूंगा तो आपको जरूर बताऊंगा। 

Related News