20 APRSATURDAY2024 3:59:16 AM
Nari

रोज सुबह किशमिश खाने से इन बीमारियों की होगी छुट्टी, शरीर बनेगा मजबूत

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 17 May, 2023 05:42 PM
रोज सुबह किशमिश खाने से इन बीमारियों की होगी छुट्टी, शरीर बनेगा मजबूत

किशमिश के जरिए सदियों से ही हमारे घरों में व्यंजन बनाएं जाते हैं। इसके अंदर मौजूद गुण और इसके स्वाद की वजह से ही लोग इसके दीवाने हैं। बता दें कि किशमिश एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। यह न केवल आपको एनर्जी से भरपूर रखती है बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचाती भी है। इसमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से सबकुछ मिल जाता है जो एक मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए चाहिए होता है। तो चलिए जानके है इसके गुण के बारे में।

PunjabKesari

खून की कमी दूर करे

महिलाओं में खून की कमी और एनीमिया जैसी बीमारियों के मामले ज्यादा देखे जाते हैं। किशमिश आयरन से भरपूर होती हैं। ये शरीर में खून बढ़ाने का काम करती हैं। किशमिश खाने से एनीमिया जैसी दिक्कतों का खतरा दूर हो जाता है।

PunjabKesari

कमर दर्द से छुटकारा

 किशमिश कैल्शियम से भरपूर होते हैं ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।अक्सर महिलाओं में कमर और पीठ दर्द की परेशानी देखी जाती है। ऐसा बोन डेंसिटी कम होने की वजह से हो सकता है। हम किशमिश खाकर इसे दूर कर सकते हैं।

PunjabKesari

लिवर के लिए

किशमिस लिवर को भी बेहद फायदा पहुंचाती है। रोजाना किशमिश के पानी को पीने से लिवर सेहतमंद बना रहता है। इसके साथ ही किशमिश बॉडी को सही ढंग से काम करने के लिए एनकरेज करती है और आपके मेटाबॉलिज्म के लेवल को बैलेंस करने में भी मदद करती है।

PunjabKesari

नींद के लिए

जो लोग अपर्याप्त नींद या अनिद्रा से पीड़ित है उनमें सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे होते है। क्योंकि इसे नियमित खाया जाए तो शरीर का तनाव कम होता है। यह सही मानसिक शक्ति को बढ़ाने वाली होती है। इसमें सोडियम नहीं होता है और पोटैशियम पाया जाता है। जिससे यह बेहतर नींद में मदद करता है।

PunjabKesari

स्वस्थ बालों के लिए

यह बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर बालों के विकास में सहायक है। बता दें कि काली किशमिश झड़ रहे बालों का उपचार करने में मदद करती है। इसमें विटामिन सी होता है जो खोपड़ी की सूजन को रोकने और कोशिका क्षति को रोकने में सहायक है। सिर की खुजली, रुसी को भी किशमिश के सेवन से रोका जा सकता है।

PunjabKesari

त्वचा की देखभाल

अगर हम रोजाना किशमिश का सेवन करते है तो हमारी त्वचा को पोषण मिलता रहता है। इतना ही नहीं यह हमारे रक्त को शुद्ध करती है जो पूर्ण रूप से त्वचा की सेहत के लिए अच्छी होती है और चेहरे पर झुर्रियों को कम करने में भी सहायक है।

गर्मियों में ऐसे खाना चाहिए किशमिश

हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर किशमिश को भिगोकर खाया जाता है तो यह शरीर के लिए और ज्यादा फायदेमंद रहती है। गर्मियों में पहले रात में किशमिश को भिगोना चाहिए। उसके बाद ही खाना चाहिए। क्योंकि किशमिश को भिगोने से इसमें न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। सुबह उठकर यह भीगी हुई किशमिश खाना चाहिए। इससे आप कई बीमारियों से भी सुरक्षित रहेंगे और यह आपको एनर्जेटिक भी रखेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related News