30 APRTUESDAY2024 8:48:24 AM
Nari

शरीर से Vitamin B12 की कमी पूरी करेंगे ये Foods

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Jan, 2024 10:20 AM
शरीर से Vitamin B12 की कमी पूरी करेंगे ये Foods

शरीर के हर अंग को अच्छी तरह से काम करने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स की जरुरत होती है। यदि शरीर में विटामिन्स की कमी हो जाए तो कई तरह की समस्याएं हो सकती है। विटामिन्स की बात करें तो विटामिन बी12 शरीर के लिए बेहद जरुरी माना जाता है।इसकी कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है, ब्लड सेल्स और कोशिकाओं को बनने में भी परेशानी होती है। इसके अलावा विटामिन-बी12 की कमी होने पर नर्वस सिस्टम पर भी असर होता है। शरीर में से इसकी कमी पूरी करने के लिए आप हेल्दी आहार का सेवन कर सकते हैं। आज आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जो शरीर में से इस विटामिन की कमी पूरी करेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में...

कद्दू 

शरीर में से विटामिन-बी12 की कमी दूर करने के लिए आप कद्दू का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन-बी12 का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। सब्जी, रायता या भुजिया के तौर पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

मशरुम 

विटामिन-बी12 की कमी पूरी करने के लिए आप मशरुम का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन-डी का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा मशरुम में प्रोटीन, कैल्शियम, नियासिन, पौटेशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। 

चुकंदर 

यह भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। चुकंदर आयरन, फाइबर और विटामिन-बी12 का भी बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके  अलावा चुकंदर में पौटेशियम काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। यदि आप अपने शरीर में विटामिन-बी12 की कमी दूर करना चाहते हैं तो सलाद, जूस या फिर रायता में डालकर इसका सेवन आप कर सकते हैं। 

PunjabKesari

आलू 

यह एक स्टार्च युक्त सब्जी मानी जाती है। इसका सेवन करने से शरीर में विटामिन-बी12 की कमी दूर होती है।आलू में अल्कलाइन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आलू में पौटेशियम, विटामिन-बी12, सोडियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। आयरन, मैग्नीशियम और जिंक का यह बहुत अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। इसका सेवन करके आप शरीर में से विटामिन-बी12 की कमी दूर कर सकते हैं। 

पालक

पालक का सेवन करके आप  विटामिन-बी12 की कमी दूर कर सकते हैं। यह विटामिन-बी12 का बहुत अच्छा स्त्रोत मानी जाती है। इसका सेवन आप सब्जी, स्मूदी या फिर सलाद के तौर पर कर सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News