11 MAYMONDAY2026 11:56:57 PM
Nari

चीनी और नींबू से पाएं झाइयों से छुटकारा

  • Updated: 05 Jan, 2017 02:22 PM
चीनी और नींबू से पाएं झाइयों से छुटकारा

झाईं का इलाज : बेदाग और खूबसूरत चेहरा हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता है। चेहरे पर अलग दाग-धब्बे,काला पन या झाइयां हो तो खूबसूरती छिप जाती है। झाइयों से परेशान लड़कियां इसके लिए कई तरह ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती हैं और महंगे से महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इनका असर थोड़े समय के लिए ही रहता है। प्रॉडक्ट का इस्तेमाल छोड़ देने पर झाइयां दोबारा दिखने लगती हैं। आज हम आपको कम पैसे खर्चें बिना कोई साइड इफैक्ट और असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं। जिसकी मदद से आप झाइयों की परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। 

 

जरूरी सामान
 1 टीस्पून चीनी
 2 टीस्पून नींबू का रस


इस्तेमाल का तरीका
1. नींबू के रस और चीनी को अच्छे से मिक्स कर लें। 
2. इसे कुछ मिनट तक अपने चेहरे पर स्क्रब करें और पानी से धो लें। 
3. इसे आप हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 

 

Related News