25 APRTHURSDAY2024 11:54:10 PM
Nari

महिलाओं में आम होता जा रहा PCOD और PCOS का रोग, इन देसी उपायों से पाएं छुटकारा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Apr, 2022 12:11 PM
महिलाओं में आम होता जा रहा PCOD और PCOS का रोग, इन देसी उपायों से पाएं छुटकारा

PCOD और PCOS महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। एक रिसर्च अनुसार, दुनियाभर में करीब 10 मिलियन महिलाएं इनसे पीड़ित है। बात भारत की करें तो करीब 20-25% महिलाएं इन समस्याओं से जूझ रहीं हैं। इसके पीछे का कारण गलत खानपान, लाइफस्टाइल व तनाव माना गया है।

सबसे पहले जानते हैं PCOD, PCOS के बारे में...

PCOS में महिला के एक या दोनों अंडाशय में छोटे-छोटे सिस्ट बनने शुरु हो जाते हैं, जो हार्मोंन्स में गड़बड़ी होने का कारण बनता है। इसके कारण पीरिड्स चक्र बिगड़ने लगता है, जिसके कारण महिलाओं को मां बनने में भी दिक्कत आ सकती है। दूसरी ओर PCOD रोग में भी महिला के शरीर में फीमेल हार्मोंन्स कम बनने लगते हैं। मगर, यह समस्या सही ना होने पर आगे चलकर PCOS यानि ओवरी सिंड्रोम बन जाती है। इस रोग में महिलाओं के शरीर पर अनचाहे बाल तेजी से उगने लगते हैं, मगर PCOS में बाल झड़ने की परेशानी होती है। एक्सपर्ट अनुसार, PCOS अधिक गंभीर है क्योंकि इस बीमारी में महिला के ओवरी में बहुत सारे सिस्ट बनने लगते हैं।

PunjabKesari


ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान हैं तो दवा का सेवन करने की जगह कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

दालचीनी

आप पीसीओडी या पीसीओएस जैसी बीमारी से बचने के लिए दालचीनी का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पीएं। इससे आपको पीसीओडी या पीसीओएस की बीमारी कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। एक रिसर्च अनुसार, दालचीनी शरीर में इंसुलिन का लेवल कम करने में भी मदद करती है। इसके अलावा इसका सेवन करने से शरीर पर जमा एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से कम होगी। ऐसे में वजन कम होकर बॉडी शेप में आएगी।

पुदीने की पत्तियां

आप पीसीओएस और पीसीओडी को कंट्रोल करने के लिए पुदीने की पत्तियों का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी को गर्म करें। इसके बाद इसमें 7-8 पुदीने की पत्तियां डालकर धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक उबालें। तैयार पानी को छानकर पीएं। लगातार इस उपाय को अपनाने से कुछ हफ्तों में ही शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम हो सकता है। इससे शरीर में अतिरिक्त बालों का बढ़ने भी रोका जा सकता है। इसके अलावा पुदीने का सेवन करने से शरीर को ठंडक का एहसास होगा।

हर्बल टी व जूस

दिन में 1-2 कप ग्रीन या  ब्लैक टी पीएं। इससे आपको आराम मिल सकता हैं। इसके अलावा इसके लिए आंवला एलोवेरा का जूस भी फायदेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

फाइबर से भरपूर चीजें

इसके अलावा अपनी इन समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए हरे पत्तों वाली सब्जियां, फल और साबुत अनाज व दालें आदि फाइबर से भरपूर चीजें खाएं।

प्रोटीन से भरपूर चीजें

एक्सपर्ट अनुसार, चिकन, अंडा, मछली आदि, प्रोटीन से भरपूर चीजें खाने से भी लाभ मिल सकता है।

देसी मसालें खाएं

खाने में अदरक, हल्दी, काली मिर्च, तेजपत्ता, सौंफ, अजवाइन, जीरा, धनिया, चक्रफूल, लौंग, दालचीनी आदि देसी मसालें शामिल करें।

PunjabKesari

मेथी

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से पीड़ित महिलाओं को तेजी से वजन बढ़ने की परेशानी हो सकती हैं। इससे बचने के लिए मेथी का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। मेथी बॉडी में ग्लूकोज के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है। इससे इंसुलिन का स्तर कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में आपको काफी आराम मिल सकता है।

योगा का लें सहारा

फिट एंड फाइन रहने के लिए रोजाना 30 मिनट योगा, एक्सरसाइज, सैर आदि करें। आप सेतु बंध, बालासन, सर्वांगासन, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, नौकासन, कपालभाति, शवासन, कोणासन आदि योगासन अच्छे माने गए हैं। मगर फिर भी इन्हें करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related News