24 APRWEDNESDAY2024 1:09:10 PM
Nari

प्रिंस हैरी का 'पंजाबी कुड़ी' से शादी का वादा, मामला पुहंचा कोर्ट, जज बोले- ये तो सपने देखने जैसा

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 13 Apr, 2021 04:10 PM
प्रिंस हैरी का 'पंजाबी कुड़ी' से शादी का वादा, मामला पुहंचा कोर्ट, जज बोले- ये तो सपने देखने जैसा

ऐसी कौन महिला होगी जो युनाइटेड किंगडम के राजकुमार चार्ल्स मिडलटन के बेटे प्रिंस हैरी मिडलटन शादी करना नहीं चाहेगी। अब जरा सोचिए प्रिंस हैरी मिडलटन इंडिया में किसी लड़की से पहले बेहद प्यार करे और फिर शादी का वादा करके मुकर जाए। आपको शायद यह थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन ऐसा हुआ है। पंजाब की एक महिला वकील ने दावा किया है कि प्रिंस चार्ल्स ने उसके शादी का वादा किया और फिर इस वादे से मुकर गए। इसी सिलसिले में उन्होंने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।

प्रिंस हैरी ने किया शादी का वादा

जी हां, पंजाब हाई कोर्ट में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जहां एक महिला ने याचिका दाखिल कर  इंग्लैंड के प्रिंस हैरी मिडलटन को गिरफ्तार करने की मांग की क्योंकि महिला का दावा है कि हैरी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शादी करने का वादा किया था।

PunjabKesari

जज ने सुनाया फैसला

महिला वकील की इस विचित्र याचिका पर जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान ने कहा कि यह प्रिंस हैरी से शादी करने के बारे में दिन में सपने देखने वाली कल्पना के अलावा कुछ भी नहीं था। जस्टिस सांगवान ने महिला वकील की इस याचिका को व्यक्तिगतरूप से सुना और फैसला सुनाया।

 

कोर्ट ने कहा कि, हमें नहीं लगता इस याचिका में कोई बात है। यह याचिका दिन में देखे गए सपने के समान है।  हाई कोर्ट ने इसे सोशल मीडिया स्कैम का मामला बताते हुए याचिका को खारिच कर दिया।

 

हाई कोर्ट ने कहा, 'सभी लोग जानते हैं कि सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, ट्वीटर पर फर्जी आईडी बनाए जाते हैं और इन आईडी से बातचीत को कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता है, संभावना है कि कथित प्रिंस हैरी पंजाब के किसी गांव के साइबर कैफे में बैठकर तफरी ले रहा हो। याचिका से तो ऐसा लग रहा है जैसे प्रिंस हैरी पंजाब के किसी गांव के साइबर कैफे बैठकर अपने लिए जीवन साथी की तलाश कर रहे हो।

PunjabKesari

जज सांगवान ने कहा कि वे केवल याचिकाकर्ता से सहानुभूति दिखा सकते हैं। ऐसी बातचीत को सच नहीं मान सकते। सोशल साइट पर हुई बातचीत को कोर्ट प्रमाणिक नहीं मान सकता। कोर्ट ने महिला वकील की ओर से दाखिल याचिका तो खारिज कर दिया। जस्टिस सांगवान ने ये भी कहा कि याचिका खराब तरीके से तैयार की गई थी इसमें कई त्रुटियां हैं। डॉक्यूमेंट को ध्यान से देखा जाए तो ऐसा लगता है कि इसकी कुछ प्रतियां ठीक नहीं है। इसका कुछ हिस्सा हटाया गया या फिर मिटा दिया गया है। याचिका में उन ईमेलों का उल्लेख किया गया था जो कथित तौर पर प्रिंस हैरी द्वारा भेजे गए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने याचिकाकर्ता से जल्द शादी करने का वादा किया था।

 

गौरतलब है कि महिला ने अपनी याचिका में प्रिंस हैरी, ड्यूक ऑफ ससेक्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की है और शादी में देरी ना होने की बात रखी थी।

Related News