18 APRTHURSDAY2024 7:48:40 AM
Nari

यहां शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन को मानने पड़ते है ये अजीबो-गरीब रिवाज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Jul, 2020 12:52 PM
यहां शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन को मानने पड़ते है ये अजीबो-गरीब रिवाज

हर देश और धर्म के शादी को लेकर कुछ रीति-रिवाज मनाएं जाते है। सभी के ये रिवाज दूसरों से अलग होते है। ये उनकी मान्यताओं और परंपराओं के मुताबिक माने जाते है। तो चलिए आज हम आपको 9 ऐसे देशों के शादी के रिवाज बताते है जो काफी अजीबों- गरीब होने से किसी को भी हैरानी में डालने का काम करते है। 

स्‍कॉटलैंड

जिस तरह भारत में शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है। उसी तरह स्‍कॉटलैंड में शादी से पहले लड़का-लड़की को उसके फ्रैंड्स व रिश्तेदार शगुन को तौर पर सड़े- गले अंडे, टमाटर और मछलियां मारते हैं। इसतरह सभी द्वारा फेंकी ये गंदी चीजों से लड़का-लड़की बचना होता है। मान्यता है कि इन चीजों से वे खुद को संभालने में अगर सक्षम रहें तो वे अपनी आगे आने वाली जिंदगी में किसी भी संकट या तुफान से जुझने के लिए तैयार हैं। 

nari

भारत

भारत में जो लड़कियां मांगलिक दोष के बीच पैदा होती हैं। उनके विवाह में कुछ बाधाएं हो सकती है। ऐसे में इस दोष को दूर करने के लिए लड़की का विवाह पहले पेड़ से करवाया जाता है। उसके बाद उस पेड़ को काट कर उसका विवाह पूरे रीति-रिवाजों से लड़के के साथ किया जाता है। मान्यता है कि इससे लड़की का मांगलिक दोष दूर हो जाता है। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय और खुशनुमा बीतता है।

nari

चीन 

चीन में शादी से जुड़ी एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। यहां शादी से कम से कम 1 महीने पहले से लड़की को 1 घंटा रोने को कहा जाता है। लड़की के साथ उसके परिवार को भी शगुन के तौर पर रोना पड़ता है। उनकी मान्यता है कि ऐसा करने से दुल्हन का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। 

girl,nari

फिजी

यहां पर लड़के को शादी करने से पहले अपनी पार्टनर के पिता को एक उपहार देना पड़ता है। उसे तोहफे के तौर पर दुल्हन के पिता को व्हेल मछली के दांतों से तैयार गहने देने पड़ते है। ऐसे में अगर लड़की के पिता को लड़के द्वारा दिया तोहफा अच्छा लगा तो ही वह लड़के को अपनी बेटी का हाथ देते है। नहीं तो शादी की इजाजत नहीं मिलती है। 

दौर

चीन में स्थित एक दौर नाम के शहर में लड़का-लड़की को शादी करने के लिए एक मुर्गा लेकर उसे काट उसका लिवर निकालना होता है। इसके पीछे उनकी मान्यता है कि  अगर लीवर स्वस्थ निकला तो दोनों को शादी की मंजुरी मिलेगी। नहीं तो वे दोनों शादी नहीं कर सकते है। अगर फिर भी उन्हें शादी करनी है तो उन्हें नया और स्वस्थ लीवर पाने के लिए नए मुर्गे की तलाश करनी पड़ती है। इसतरह चीन में शादी की इजाजत मुर्गे से मिलती है। 

nari

बोर्नियो

यहां के एक आदिवासी कबीले में बहुत ही अलग रिवाज मनाया जाता है। इधर शादी के दिन दुल्हा-दुल्हन को कही भी जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। घर बाहर जाना तो दूर उन्हें बाथरूम में जाने की भी इजाजत नहीं होती है। इसके पीछे उनकी मान्यता है कि ऐसा करने से इनकी शादीशुदा जिंदगी खुशियों और सौभाग्य भरी रहेगी।

अफ्रीका

अफ्रीका में स्थित कुछ जंगली जगहों पर लड़कियों के लिए अलग से झोपड़ियां बनवाई जाती हैं। वहां सभी लड़कियां जाकर कई लड़कों में से अपने लिए जीवनसाथी को चुनती है। 

nari

इटली

इटली में बसे रोम शहर में शादी से पहले कपल नदी के ऊपर बने पुल पर जाते हैं। वहां वे दोनों एक सुंदर व आकर्षित ताला लगा कर उसकी चाबी नदी में फेंक देते हैं। रोम की मान्यताओं के अनुसार इससे उनका दांपत्य जीवन की सुखमय बीतता है। साथ ही रिश्ता मजबूत व गहरा होता है। 

nari

वेल्स

यहां पर लड़का शादी से पहले अपनी मंगेतर को लकड़ी से तैयार नक्काशीदार चम्मच उपहारस्वरूप देता है। साथ ही लड़की से वादा करता है कि वो उसे कभी भूखा नहीं रहने देगा। यानि शादी के बाद उसकी खुशियों का अच्छे से ध्यान रखेगा।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News