27 APRSATURDAY2024 6:50:50 AM
Nari

जरुरत से ज्यादा सोना भी बन सकता है कई बीमारियों का कारण, जानिए

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Oct, 2022 04:32 PM
जरुरत से ज्यादा सोना भी बन सकता है कई बीमारियों का कारण, जानिए

शरीर की थकान मिटाने के लिए हर कोई सोना पसंद करता है। परंतु ज्यादा सोना भी आपके कई बीमारियों का कारण बन सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 8 घंटे के ज्यादा सोने से आप शरीर में कई तरह की बीमारियों को बढ़ा सकते हैं। यहां भरपूर नींद अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरुरी है वहीं ज्यादा सोना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ज्यादा सोने से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं...

पीठ में दर्द 

ज्यादा सोने से आपको पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपको कंधे और गर्दन में भी दर्द बड़ सकता है। यदि आप गर्दन, कंधे और पीठ की दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो दिन में 7-8 घंटे की नींद जरुर लें। सोने के कारण शरीर में फिजिकल एक्टिविटी नहीं हो पाती, जिसके कारण पीठ में दर्द बढ़ सकती है। 

PunjabKesari

डिप्रेशन की समस्या 

ज्यादा सोने से आप डिप्रेशन का शिकार भी हो सकता हैं। इसके अलावा शरीर में आलस्य और सुस्ती भी होने लगती है। जिसके कारण व्यक्ति का किसी भी कार्य में मन भी नहीं लग पाता और आप अकेला महसूस करते हैं। इसलिए ज्यादा सोने की आदत से सावधानी बरतें। 

डायबिटीज की समस्या 

7-8 घंटे से ज्यादा सोने से शरीर डायबिटीज की समस्या से भी घिर सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति ज्यादा देर तक सोता है तो उसका शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ज्यादा देर तक सोने से शरीर में कोई एक्टिविटी भी नहीं होती। जिससे कि आप डायबिटीज के शिकार भी हो सकते हैं। 

PunjabKesari

थकावट 

ज्यादा सोने से आप स्वंय में ताजगी महसूस नहीं करते, जिसके कारण आपके शरीर में थकावट रह सकती है। इसके अलावा ज्यादा देर तक सोने से खाने में भी लंबा समय पड़ जाता है जिससे आपके शरीर में थकावट रह सकती है। इसलिए यदि आप अपने शरीर को हैल्दी रखना चाहते हैं तो सिर्फ 7-8 घंटे की नींद लें। 

सिर में दर्द 

ज्यादा सोना सिरदर्द का कारण भी बन सकता है। देर तक सोने से फिजिकल एक्सरसाइज नहीं हो पाती और आप कुछ खा भी नहीं पाते जिसके कारण आपको सिर में दर्द भी हो सकता है। 

PunjabKesari

Related News