30 APRTUESDAY2024 4:59:38 PM
Nari

क्या आपको भी बनती है चाय पीने के बाद गैस? जानिए इसका कारण

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Oct, 2022 11:19 AM
क्या आपको भी बनती है चाय पीने के बाद गैस? जानिए इसका कारण

बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं। चाय के बिना उन्हें सारा दिन फ्रेश महसूस नहीं होता और न ही शरीर में एनर्जी रहती है। वहीं दूसरी ओर कई लोग यदि चाय पीए तो उन्हें सिरदर्द होने लगता है। वैसे तो एक या दो कप चाय पीना सामान्य है लेकिन इससे ज्यादा चाय पीने से व्यक्ति के शरीर को भी नुकसान हो सकता है। चाय पीने से वैसे कई सारी परेशानियां होती हैं परंतु ज्यादातर लोगों को चाय का सेवन करने से पेट में गैस बनने लगती है। चाय पीते ही कई लोगों को सारा दिन एसिडिटी और पेट संबंधी समस्या होने लगती है। जिसके कारण वह सारा दिन परेशान रहते हैं। इसके अलावा अपच, सूजन, डिहाइड्रेशन, एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं होना भी आम बात है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर चाय पीने के बाद पेट में गैस बनती क्यों है...

टैनिन के कारण 

चाय में टैनिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। टैनिन स्वास्थ्य के लिए वैसे तो फायदेमद होता है परंतु यदि इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए तो शरीर में एसिड भी बन सकता है। यदि आपको चाय पीने के कारण लंबे समय तक गैस बनी रहती है तो इससे आपके पेट में भी सूजन भी हो सकती है। इसलिए बहुत से लोगों को आंत संंबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको आंत संंबंधी समस्या है तो आप चाय का सेवन कम मात्रा में ही करें। अगर आपको पेट में कोई इंफेक्शन भी है तो भी चाय का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। इससे आपको पेट में गैस, एसिडिटी और सूजन की समस्या नहीं होगी। 

PunjabKesari

कैफीन के कारण

चाय में कैफीन की मात्रा भी बहुत ही ज्यादा पाई जाती है। कैफीन के कारण भी आपके पेट में गैस और एसिडिटी बन सकती है। इसके अलावा चाय पीने से  एसिड रिफ्लक्स के लक्षण भी बढ़ सकते हैं। कई मामलों में चाय पीने के कारण सूजन भी बढ़ सकती है। इसलिए यदि आप कैफीन का सेवन करते हैं तो चाय पीने के बाद आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

लैक्टोज के कारण 

चाय में मिलाया जाने वाला दूध भी आपकी गैस संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। लैक्टोज में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो गैस का कारण बन सकते हैं। इसलिए यदि कोई व्यक्ति दूध वाली चाय का सेवन करता है तो आपके पेट में गैस बन सकती है। लैक्टोज के पोषक तत्व चीनी को नहीं पचा पाते जिसके कारण पेट में सूजन, फूलने की समस्या और गैस संबंधी समस्या हो सकती है। 

आर्टिफिशयल शुगर के कारण 

आर्टिफिशियल शुगर के कारण भी आपको गैस बन सकती है। चाय में सोर्बिटोल और मैनिटोल नामक तत्व पाए जाते हैं जो गैस का कारण बनते हैं। इसलिए आपको चाय पीने के बाद गैस बन सकती है। इसमें पाए जाने वाली आर्टिफिशयल शुगर के कारण आपको गैस संबंधी समस्या हो सकती है। आर्टिफिशियल शुगर भी एसिडिटी का एक कारण बन सकती है। इसे पीने से भी आपके शरीर में सूजन हो सकती है। 

PunjabKesari

चाय पीने के दौरान ध्यान में रखें ये बातें

खाली पेट न पीएं चाय 

चाय कभी भी खाली पेट नहीं पीनी चाहिए। इससे आपकी गैस संबंधी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसके अलावा आपको पेट में भी जलन महसूस हो सकती है। इसी के साथ खाने के तुरंत बाद भी चाय न पीएं। इससे भी गैस की समस्या बढ़ सकती है। 

PunjabKesari

खाने के साथ न पीएं चाय 

बहुत से लोग नाश्ते के बाद चाय का सेवन करते हैं परंतु खाने के बाद चाय का सेवन न करें। खाने के साथ चाय पीने से आपका शरीर भोजन में पाए जाने वाले पोषक तत्वों को नहीं ले पाता जिससे आपको गैस संबंधी समस्या हो सकती है। 

इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए चाय 

चाय पीने से गैस ऊपर बताए गए कारणों से बनती है। चाय में पाए जाने वाले इन सारे पोषक तत्वों से गैस बन सकती है। इसलिए यदि आपको पेट संबंधी समस्या है तो चाय का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें। 

 

Related News