26 APRFRIDAY2024 2:21:50 AM
Nari

Winter Diet: जरूरी है विटामिन-सी, नहीं तो शरीर को घेर लेगी ये बीमारियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Nov, 2020 06:36 PM
Winter Diet: जरूरी है विटामिन-सी, नहीं तो शरीर को घेर लेगी ये बीमारियां

अच्छी सेहत के लिए कैल्शियम, आयरन आदि तत्वों के साथ विटामिन-सी भी सही मात्रा में लेना जरूरी है। खासतौर तौर पर विटामिन-सी से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। इससे इम्यूनिटी लेवल बूस्ट होने के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। सर्दियों में बीमारियों के बढ़ने का खतरा ज्यादा होने से विटामिन-सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। नहीं तो शरीर कई गंभीर समस्याओं की चपेट में आ सकता है। तो आइए जानते हैं इसकी कमी से होने वाली परेशानियों के बारे में...

भूख की कमी

शरीर में विटामिन-सी की कमी होने से भूख ना लगने में दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में कमजोर व थकान शरीर में दर्द होने की शिकायत हो सकती है। 

PunjabKesari

दिल की बीमारियां

सही मात्रा में विटामिन-सी से भरपूर चीजों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने के साथ इससे संबंधित बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। मगर इससे विपरीत इसकी कमी होने से इसका सीधा असर दिल पर पड़ेगा। 

अस्थमा 

विटामिन-सी सांस से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करता है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। वहीं इसकी कमी अस्थमा के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे उन्हें सांस लेने में मुश्किल आने से अस्थमा की परेशानी बढ़ सकती है। 

PunjabKesari

तनाव व जोड़ों में दर्द 

इसकी कमी से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने से व्यक्ति तनाव में आ सकता है। इसके अलावा शरीर में एलर्जी व जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। 

इन चीजों से पूरी करें विटामिन-सी की कमी...

विटामिन-सी खट्टे फलों में सबसे ज्यादा पाया जाता है। ऐसे में अपनी डाइट में अमरूद, नींबू, आंवला, संतरा आदि को शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। मगर बहुत से लोगों को खट्टी चीजों का सेवन करने से गले में खराश व खराब होने की परेशानी होने लगती है। ऐसे में ये लोग अपनी डेली डाइट में मुनक्का, हरी मिर्च, पीली शिमला मिर्च आदि को शामिल करके इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। 

Related News