08 MAYWEDNESDAY2024 11:48:04 PM
Nari

गर्मियों में फ्रीज नहीं पिएं मटके का पानी, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे जबरदस्त फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 May, 2021 02:43 PM
गर्मियों में फ्रीज नहीं पिएं मटके का पानी, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे जबरदस्त फायदे

गर्मियों में हर कोई ठंडी चीजों को खाना पसंद करता है। ताकि ठंडक का अहसास हो। खासतौर पर लोग फ्रिज का पानी पीते हैं। मगर इसका पानी गला खराब करने के साथ कई बीमारियों को न्योता देता है। ऐसे में मिट्टी के घड़े का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स व अन्य पोषक तत्व होने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। तो चलिए जानते हैं घड़े का पानी पीने के फायदे...

इम्यूनिटी बढ़ाए

रोजाना मटके का पानी पीने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। यह पानी में मौजूद अशुद्धियों को साफ करके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाता है। ऐसे में कोरोना व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा। 

ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल

मटके का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। यह शरीर में खराब कॉलेस्ट्रॉल को कम करने अच्छे कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने व दिल संबंधित बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। 

PunjabKesari

गले के लिए फायदेमंद

आज दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर है। वहीं गला खराब व खराश इसके मुख्य लक्ष्णों में से हैं। इससे बचने के लिए मटके का पानी बेहद फायदेमंद होता है।  यह गले की कोशिकाओं का ताप सामान्य रखता है। साथ ही गले की ग्रंथियों में सूजन की परेशानी से आराम मिलता है। 

लू से बचाव

मिट्टी के घड़े में पानी रखने से इसमें विटामिन्स, मिनरल्स व‌ खनिज घुल जाते हैं। इससे शरीर में ग्लूकोज लेवल बनाएं रखने में मदद मिलती है। ऐसे में लू से बचाव रहेगा। साथ ही शरीर में मौजूद गर्मी दूर होकर ठंडक का अहसास होता है। 

एसिडिटी में फायदेमंद

मटके का पानी पीने से गैस या एसिडिटी की समस्या से आराम मिलता है। साथ ही पेट साफ होने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

दर्द से दिलाए छुटकारा

मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में मटके के पानी का सेवन करने से शरीर में दर्द, सूजन व ऐंठन की परेशानी से आराम मिलता है। खासतौर पर आर्थराइटिस की समस्या होने पर यह बेहद फायदेमंद है। 

खून बढ़ाए

एनीमिया के रोग से परेशान लोगों को फ्रिज की जगह मटके का पानी पीना चाहिए। असल में, मिट्टी आयरन से भरपूर होती है। ऐसे में इसके पानी का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होने में मदद मिलती है। 

स्किन‌ के लिए फायदेमंद

मटके का पानी विटामिन्स, मिनरल्स व अन्य जरूरी तत्त्वों से भरपूर होता है। इसके पानी का सेवन करने से स्किन संबंध समस्याओं से निजात मिलता है। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा व ग्लोइंग नजर आता है।

Related News