28 APRSUNDAY2024 1:38:07 PM
Nari

नारियल पानी के साथ पिएं ये एक चीज, मिलने वाले ढेरों स्वास्थ्य लाभ कर देंगे हैरान

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Feb, 2024 10:08 AM
नारियल पानी के साथ पिएं ये एक चीज, मिलने वाले ढेरों स्वास्थ्य लाभ कर देंगे हैरान

रोज सुबह नारियल का पानी पीने स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। नारियल पानी का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। इसके अलावा यह घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर माना जाात है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं। इसके अलावा नारियल पानी में कुछ चीजें मिलाकर पीने से इसके फायदे और भी ज्यादा हो जाते हैं। नारियल पानी में सब्जा के सीड्स मिलाकर पीने से भी शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि नारियल पानी के साथ सब्जा के सीड्स पीने के फायदे

नारियल पानी और सब्जी के सीड्स में मौजूद पोषक तत्व 

नारियल पानी में मैग्नीशियम, पोटैशियम, एलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन जैसे कई मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में से पानी की कमी दूर करने के अलावा भी कई तरह की गंभीर बीमारियों से राहत मिलती है। वहीं सब्जा के बीज भी ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो नारियल पानी में सब्जी के सीड्स मिलाकर पीने से वजन कम होता है। डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा इन दोनों चीजों का सेवन करने से शरीर में मौजूद गंदगी और विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

दोनों चीजों को एक साथ पीने के फायदे 

पाचन के लिए लाभकारी 

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं और पेट के लिए नारियल पानी और सब्जा के सीड्स का एक साथ सेवन करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इन दोनों चीजों का सेवन करने से एसिडिटी, अपच, पेट में सूजन जैसी कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा इन दोनों चीजों का सेवन करने से शरीर में एचसीएल का प्रभाव भी कम होता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी यह दोनों चीजें बेहद लाभकारी मानी जाती हैं।  

PunjabKesari

वजन कम करने में मिलेगी मदद 

इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलेगी। इसमें घुलनशील फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं जो वजन कम करने में मदद मिलती है। नियमित रुप से इन दोनों चीजों का सेवन से वजन कंट्रोल में रहता है। 

पानी की कमी होगी दूर 

शरीर में से पानी की कमी दूर करने के लिए नारियल पानी के साथ सब्जा सीड्स बेहद फायदेमंद होता है। इन दोनों चीजों का सेवन करने से शरीर में एलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी पूरी होती है। 

बीमारियों का खतरा होगा कम 

सब्जा सीड्स प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन आदि से भरपूर माने जाते हैं। नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में से पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है और बीमारियों का खतरा भी कम करने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

कैसे करें सेवन?

. सबसे पहले 1/2 कप पानी लें। 

. फिर इसमें 1/2 चम्मच सब्जा सीड्स 20 मिनट के लिए भिगोकर रखें।

. अब एक गिलास ताजा नारियल पानी लें और भिगोए हुए सब्जा सीड्स मिलाएं। 

इस पानी का सेवन सुबह करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन कर से वजन कंट्रोल करती हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई यूरिक एसिड कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। दिन में या फिर शाम के समय भी आप सब्जा सीड्स वाले नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। 
 

Related News