18 APRTHURSDAY2024 8:37:49 AM
Nari

खाली पेट करें शहद में डूबे लहसुन का सेवन, मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 02 Feb, 2020 01:55 PM
खाली पेट करें शहद में डूबे लहसुन का सेवन, मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन का सेवन भारतीय खानों में कई तरह से किया जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व और एंटी- बैक्टीरियल गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते है। मगर कुछ आर्युवेद के अनुसार यदि आप लहसुन का सेवन कच्चा करें तो इससे आपको दोगुना लाभ मिलेगा। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे लहसुन के साथ शहद खाने के 11 बेमिसाल फायदे। उससे पहले जानते हैं इस औषधि को घर पर बनाने का तरीका...

Related image,nari

बनाने की सामग्री और विधि

2-3 बड़ी लहसुन की कलियों को लेकर उसे मैश कर शुद्ध शहद में डाल दें। 
शहद को लहसुन में पूरी तरह समा जाने तक उसमें रहने दें। 
तैयार लहसुन को रोजाना सुबह के समय खाली पेट 7 दिनों तक खाएं।
इसे रोज ताजा ही बनाएं तो बेहतर होगा। 
आप लहसुन और शहद के साथ हल्का गुनगुना पानी भी ले सकते हैं।

Related image,nari

आइए अब जानते हैं लहसुन के साथ शहद खाने से शरीर को मिलने वाले फायदे...

शहद में डूबा हुआ लहसुन खाने के फायदे

- शहद में डूबा हुआ लहसुन में कई तत्व पाएं जाते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में गर्मी आती है, जिस वजह से सर्दियों में इसका सेवन लाभदायक होता है। 
- इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। ऐसे में इसे खाने से सर्दी-जुकाम, गले खराब और सूजन की समस्या से आराम मिलता है। साथ ही साइनस की परेशानी भी कम होती है।
- इसे खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। 
- लहसुन और शहद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल गुण होने से कैंसर के मरीज के लिए फायदेमंद है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 
- इनमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होने से फंगल इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है।
- यह पाचन तंत्र मजबूत कर डायरिया और पेट से संबंधित कई समस्याओं से राहत दिलाता है।  
- इसका पेस्ट बना कर सेवन करने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल कर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने का काम   करता है।

Related image,nari

- इन दोनों चीजों को मिक्स कर खाने से शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होता है। 
- यह इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बना शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। 
- यह प्राकृतिक डिटॉक्स के रूप में काम कर शरीर की अंदर से सफाई करता है। 
- इनमें एलिसिन, फाइबर, कैल्शियम, फस्फोरस आदि तत्व होने से दांत,बाल और हड्डियों को मजबूत कर इनसे जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद मिलती है।

 

तो ये थे लहसुन और शहद को मिलाकर सेवन करने के 11 बेमिसाल फायदे। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News