25 APRTHURSDAY2024 7:06:47 AM
Nari

वास्तु के इन उपायों में छिपा है आपकी हर समस्या का हल!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Sep, 2020 11:31 AM
वास्तु के इन उपायों में छिपा है आपकी हर समस्या का हल!

जीवन में कभी बहुत मेहनत करने पर भी सही फल नहीं मिल पाता है। इससे व्यक्ति के मन और जीवन में निराशा छा जाती है। वास्तु के अनुसार, हमारी आसपास की चीजों का हम पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में उनका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ने पर जीवन में खुशहाली और उदासी वाले पलों का सामना करना पड़ता है। जीवन में नकारात्मक घटनाओं का ज्यादा होना वास्तुदोष कहलाता है। ऐसे में इस दोष को कुछ छोटे व आसान उपायों द्वारा दूर किया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताते हैं, जिसे अपनाने से आप अपने जीवन की हर समस्या का  हल आसानी से पा जाएंगे।

तुलसी के आगे दिया जलाए

तुलसी का पौधा घर पर लगाने से वातावरण शुद्ध होता है। सारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ घर का माहौल खुशनुमा रहता है। भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रति होने से उनकी कृपा घर पर बनी रहती है। ऐसे में घर में खुशहाली आने के साथ पैसों से जुड़ी परेशानिया दूर होती है। 

nari,PunjabKesari

नमक वाला पोंछा

हफ्ते में 1 बार पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पूरे घर पर पोंछा लगाना चाहिए। इससे घर में मौजूद सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में सुख-समृद्धि व शांति भरा माहौल बनता है। साथ ही घर के सदस्यों में चल रहा मनमुटाव दूर हो रिश्तों में मिठास आती है। 

गुगल का धुआं वास्तु

मान्यता है कि घर पर गुगल का धुआं करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर का वास्तुदोष दूर होने में मदद मिलती है। घर में चल रही परेशानियां दूर हो शांति भरा माहौल बनता है। 

nari,PunjabKesari

गंगाजल का छिड़काव

रोजाना पूजा के बाद गंगा जल का पूरे घर में छिड़काव करना चाहिए। इससे घर में फैली सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर सकारातमक में बदल जाती है। घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर हो तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 

राधा- कृष्णा की तस्वीर 

जिन घरों में पति-पत्नि में अक्सर लड़ाई- झगड़े, कलह-कलेश व मनमुटाव बना रहता है। उन्हें अपने रिश्ते में मिठास लाने के लिए बेडरूप में राधा- कृष्ण की तस्वीर या पेंटिंग लगानी चाहिए। इससे दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव दूर हो प्रेम बढ़ता है। 

nari,PunjabKesari

साफ- सफाई 

वास्तु के अनुसार, घर में मौजूद गंदगी कलह-कलेश और तरक्की के रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का काम करती है। ऐसे में घर की साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। साथ ही घर की छत पर कोई भारी व बेकार सामान रखने से बचना चाहिए। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News