26 APRFRIDAY2024 12:38:45 PM
Nari

Expert Advice: डार्क सर्कल हटाने है तो आजमाएं ये शहनाज़ हुसैन टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Nov, 2021 02:12 PM
Expert Advice: डार्क सर्कल हटाने है तो आजमाएं ये शहनाज़ हुसैन टिप्स

आंखों के नीचे काले घेरे पुरुष और महिलाओं दोनों में बराबर रूप से देखने में मिलते हैं। सामान्यतः ज्यादा समय तक मोबाइल, कम्प्यूटर या टेलीविज़न  स्क्रीन के सामने रहने, पौष्टिक आहार की कमी, अनिद्रा, तनाव, हीमोग्लोबिन की कमी इसका मुख्य कारण मानी जाती है। जब आंखों के नीचे काले धब्बे हो तो आप थके हुए लगने लगते हैं। वहीं आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक और पतली होती है। इसके आसपास की त्वचा में तेल ग्रंथियां नहीं होती हैं। जिसकी वजह से सबसे पहले आंखों के चारों ओर काले घेरे जैसी समस्याएं दिखाई देती हैं। आंखों के नीचे काले धब्बों को खानपान में बदलाव, शरीर में पर्याप्त नमी, कम से कम आठ घंटे की नींद के साथ ही कुछ आयुर्वेदिक घरेलू उपचारों के माध्यम से पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।

PunjabKesari

चलिए आज हम आपको लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ और हर्बल क्वीन के कुछ खास टिप्स बताते हैं। इसकी मदद से आप आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या से जल्दी ही छुटकारा पा सकती हैं।

टमाटर लगाएं

आंखों के नीचे छाए काले घेरों से छुटकारा दिलाने में टमाटर बहुत मददगार होते हैं। क्योंकि इसमें लाइकोपीन नामक तत्व होता है। इसलिए आप दो चम्मच टमाटर के रस में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को रुई की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। करीब 10 मिनट तक यह मिश्रण लगा रहने दें फिर धो लें।

कच्चा दूध

एक चमच्च कच्चा दूध लें। इसमें 1/4 चमच्च ताजा नींबू का रस मिलाएं। जब दूध फट जाए तो इसमें एक चम्मच कच्चा शहद मिलाएं। मिश्रण से आंखों के आसपास 10 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें।

PunjabKesari

गुलाब जल और दूध

गुलाब जल और दूध काले धब्बों को मिटाने में सहायक साबित होते हैं। इसके लिए ठंडा दूध और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं। मिश्रण में दो कॉटन पैड भिगोकर अपनी आंखों के ऊपर रखें। इससे डार्क सर्कल्स को कवर कर लें। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। कॉटन पैड निकालें और ताजे पानी से धो लें। काले घेरे हटाने के लिए इस प्रक्रिया को दूध के साथ हर हफ्ते 3 बार दोहरा सकते हैं।

बादाम का तेल

बादाम का शुद्ध तेल आंखों के आसपास थोड़ा-थोड़ा लगाएं। फिर एक उंगली का उपयोग करके आंख के नीचे एक मिनट त्वचा पर हल्के से मालिश करें। केवल एक दिशा में मालिश करें। 15 मिनट के लिए छोड़ दें और नम रूई से धीरे से पोंछ लें।

आलू का रस

आलू का रस भी प्रभावी होता है। इससे त्वचा की हल्की ब्लीचिंग हो जाती है। आलू का रस निकालकर रूई से आंखों के चारों ओर लगाएं। 20 मिनट के लिए छोड़ दें और सादे पानी से धीरे से धो लें।

खीरे का रस

खीरे का रस भी बेहतर तरीका है। इसे रोजाना आंखों के आसपास लगाना चाहिए और 15 मिनट के बाद सादे पानी से धो लेना चाहिए। खीरे के स्लाइस को पलकों पर भी रखा जा सकता है। खीरा, टमाटर और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर रोजाना लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें। टमाटर के रस से त्वचा का रंग साफ होता है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप खीरे को अपनी डाइट में शामिल कर सकती है।

PunjabKesari


अंडे का सफेद भाग

अंडा आपकी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके लिए अंडे की सफेदी में नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। आंखों के नीचे लगाएं और 10 मिनट तक रहने दें। सादे पानी से धो लें।

पुदीने के पत्ते

पुदीने के पत्तों से भी आंखों के नीचे के काले घेरों को कम किया जा सकता है। पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाएं नींबू के रस की कुछ बूंदे डालकर आंखों के नीचे 10 मिनट तक लगाएं। बाद में इसे सादे पानी से धो लें।

नारियल का ठंडा दूध

रूई का उपयोग करके रोजाना आंखों के आसपास ठंडे दूध का सेक करें। दूध त्वचा के रंग को साफ करता है। यह त्वचा को आराम और पोषण देता है जिससे छोटी रेखाएं व झुर्रियां कम होती हैं। त्वचा को साफ करने के लिए नारियल का दूध आंखों के आसपास लगाएं। 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

सेब का रस

कद्दूकस किया हुआ सेब या सेब का रस भी आंखों के नीचे लगाया जा सकता है। सेब में विटामिन बी और सी के अलावा टैनिक एसिड होता है जो त्वचा का रंग साफ करता है।

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान रखें

. धूप में निकलने से पहले आंखों के नीचे थोड़ा सा सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाएं। याद रखें कि आंखों के आसपास की त्वचा पर भारी क्रीम लगाना उपयुक्त नहीं हैं। यहां विशेष रूप से बनी हल्की क्रीम लोशन या सीरम लगाएं।

. साबुत अनाज, स्किम्ड दूध, पनीर, दाल और बीन्स के साथ रोज के खाने में ताजे फल, सलाद, दही और स्प्राउट्स जैसे पौष्टिक आहार शामिल करें।

. रात में आंखों का मेकअप हटाना सबसे जरूरी होता है। इसलिए क्लींजिंग जेल व नम रूई के उपयोग से हल्के हाथ से आंखों का मेकअप हटाकर ही सोएं।

. त्वचा को खींचने से बचें।

Related News