22 MARSUNDAY2026 10:39:24 PM
Nari

SSR CASE: संदीप सिंह ने तोड़ी चुप्पी, चैट्स शेयर कर दिया हर सवाल का जवाब

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 07 Sep, 2020 11:39 AM
SSR CASE: संदीप सिंह ने तोड़ी चुप्पी, चैट्स शेयर कर दिया हर सवाल का जवाब

सुशांत सिंह राजपूत केस में जहां हर किसी की निगाहें रिया चक्रवर्ती और उनके पूरे परिवार पर टिकी हैं वहीं दूसरी तरफ लोग सुशांत के अच्छे दोस्त रहे संदीप पर भी निशाना साध रहे हैं और उन पर भी कईं तरह के सवाल उठा रहे हैं। 

PunjabKesari

सुशांत को दुनिया को अलविदा कहे 3 महीने होने जा रहे हैं लेकिन अभी तक इस केस में संदीप ने कुछ नहीं बोला है और उनकी यह चुप्पी अब लोगों को खटकने लगी है ऐसे में इतने दिनों बाद आखिर संदीप ने इस केस में चुप्पी तोड़ी और अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर कर जवाब दिए हैं। 

शेयर की चैट्स 

आपको बता दें कि हाल ही में संदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ चैट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं और अपनी पहली पोस्ट में संदीप ने लिखा है ,' माफ करें मेरे भाई, लेकिन मेरी चुप्पी ने मेरी 20 साल से बनाई हुई छवि और फैमिली को टुकड़ों में तोड़ कर रख दिया है क्योंकि मुझे इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि दोस्ती के लिए अब किसी प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। इसलिए आज पहली बार मैं अपनी पर्सनल चैट को इस तरह पब्लिकली साझा कर रहा हूं क्योंकि यही एक अंतिम चारा है जो हमारे रिश्ते को साबित करता है।'

चैट्स में हुई ये बातें 

वहीं आपको बता दें कि संदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर जो चैट्स शेयर किए हैं वह 2016 से लेकर 2018 तक के हैं और शेयर की गई चैट्स की मानें तो संदीप सिंह सुशांत से मिलने की बात कर रहे हैं। 

परिवार को न जानने पर भी दिया जवाब

आपको बता दें कि संदीप सिंह पर ऐसे सवाल भी उठ रहे हैं कि सुशांत का परिवार संदीप को जानता नही हैं और फिर सुशांत की मौत वाले दिन अचानक से संदीप कैसे मदद के लिए आ गए और इस पर भी संदीप ने जवाब दिया है और उन्होंने सुशांत की मौत के बाद उनकी बहन से की चैट्स भी शेयर की हैं और शेयर करते हुए लिखा ,' बहुत लोग कह रहे हैं कि सुशांत का परिवार मुझसे नहीं मिला...हां ये सचे है सुशांत का परिवार मुझे नहीं जानता है। हां, यह भी सही है, मैं आपके परिवार से कभी नहीं मिला लेकिन क्या भाई के अंतिम संस्कार को पूरा करने के लिए इस शहर में एक दुःखी बहन की मदद करना मेरी गलती है? एंबुलेंस ड्राइवर के बयान के बाद भी उसके साथ हुई मेरी बातचीत पर उठ रहे सवालों को खत्म करने के लिए मैं बस यही कहना चाहूंगा.'

 

इतना ही संदीप ने इसके बाद एक और पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘बस मुझे अभी उन आरोपों को खत्म करना है जो मॉरिशस की अटकलों वाली कहानी को लेकर मुझ पर थोपा गया है। यहां तक कि ईर्ष्या के चलते मेरी छवि को धूमिल करने लिए ये पूरा षड्यंत्र रचा गया है। इसिए अब मैं मॉरिशस पुलिस की तरफ से जारी किए गए उस पत्र को भी साझा कर रहा हूं क्योंकि वहां मेरे खिलाफ ऐसा कोई केस दर्ज नहीं हुआ है जिसका दावा किया जा रहा है।’

 

 

Related News