26 APRFRIDAY2024 11:35:13 AM
Nari

सर्दियों में नहीं सेंक पा रहे हैं धूप तो इन 5 फूड्स से पूरी करें विटामिन-डी की कमी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Dec, 2020 11:43 AM
सर्दियों में नहीं सेंक पा रहे हैं धूप तो इन 5 फूड्स से पूरी करें विटामिन-डी की कमी

शरीर को सेहतमंद व हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने के लिए विटामिन-डी की जरूरत पड़ती है। इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। माना जाता है कि धूप सेंकने से शरीर को करीब 80 प्रतिशत विटामिन-डी मिलता है। मगर बहुत से लोग ऐसे है जो कई कारणों से धूप नहीं सेंक पाते हैं। ऐसे में उन्हें विटामिन-डी की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके कारण हड्डियां कमजोर होने के साथ शरीर का विकास धीमी गति से होने लगता है। ऐसे में अगर आप भी सही मात्रा में धूप नहीं सेंक पाते हैं तो इसकी कमी को अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके पूरा कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं, जिसके सेवन से आप सही मात्रा में विटामिन-डी ग्रहण कर सकते हैं...

अंडा

अंडा भी विटामिन-डी का उचित स्त्रोत है। जहां इसके सफेद भाग में प्रोटीन मिलता है, वहीं अंडे की जर्दी शरीर में विटामिन-डी की पूरी करने में मदद करती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे बीमारियों से बचाव रहने के साथ शरीर का बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। 

संतरा

सर्दियों में संतरा अधिक पाया जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल गुण होने के साथ अधिक मात्रा में विटामिन-सी और डी होता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। ऐसे में जो लोग पर्याप्त मात्रा में धूप नहीं सेंक पाते हैं, उनके लिए संतरे का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। 

PunjabKesari

मछली

अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में मछली को शामिल करें। इसमें विटामिन-डी भरपूर मात्रा में होता है। खासतौर पर ट्यूना और सैल्मन जैसी मछली खाने से इसकी कमी पूरी होने के साथ मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। साथ ही बीमारियों से बचाव रहने के साथ शरीर का बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। 

मशरूम

मशरूम खाने में टेस्टी होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। नियमित रूप से इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को करीब 20 प्रतिशत विटामिन-डी मिलता है। साथ ही कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर मशरूम का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। 

PunjabKesari

बादाम

बादाम का सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। इसमें विटामिन-डी अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप धूप नहीं सेंक पाते हैं तो इसकी कमी को पूरा करने के लिए बादाम का सेवन करना बेस्ट रहेगा। इसके अलावा बादाम में कैल्शियम, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से शरीर का बेहतर विकास होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। 

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
 

Related News