27 JANTUESDAY2026 5:06:24 PM
Nari

क्या सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से कमजोर हो जाती हैं हड्डियां? जानें सच

  • Edited By Monika,
  • Updated: 27 Jan, 2026 03:34 PM
क्या सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से कमजोर हो जाती हैं हड्डियां? जानें सच

नारी डेस्क : नहाना हमारे लिए न केवल शरीर की सफाई बल्कि सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है। लेकिन सर्दियों में रोजाना नहाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि ठंड लगने का डर रहता है।बता दें की सर्दियों में नहाने को लेकर कई तरह की गलतफहमियां भी फैल जाती हैं। इनमें से एक सबसे आम धारणा यह है कि गर्म पानी से नहाने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर का कैल्शियम पिघल जाता है। लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ एक मिथक? आइए, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की सलाह के साथ जानते हैं सच्चाई और यह कि गर्म पानी से हड्डियों पर वास्तव में क्या असर पड़ता है।

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने को लेकर क्यों है भ्रम?

ठंड बढ़ते ही लोग नहाने से बचने के बहाने ढूंढने लगते हैं। जो लोग रोज नहाते भी हैं, वे ठंड से बचने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। इसी दौरान अक्सर बुजुर्गों या आसपास के लोगों से यह सुनने को मिलता है कि गर्म पानी से नहाने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर का कैल्शियम कम होने लगता है।

PunjabKesari

डॉक्टर ने क्या बताया?

डॉक्टर के अनुसार, यह दावा पूरी तरह गलत है।
गर्म पानी से नहाने का हड्डियों के कैल्शियम या उनकी मजबूती से कोई सीधा संबंध नहीं होता।
डॉक्टर बताते हैं कि हड्डियों की मजबूती इन बातों पर निर्भर करती है।

यें भी पढ़ें : हाई-प्रोटीन Diet लेते वक्त न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकती हैं ये मुश्किलें

शरीर में विटामिन D का स्तर

कैल्शियम और प्रोटीन का सही सेवन
रोजाना की फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज
संतुलित और हेल्दी लाइफस्टाइल
पानी का तापमान हड्डियों को कमजोर नहीं करता।

PunjabKesari

सर्दियों में रोज नहाना क्यों है जरूरी?

डॉक्टरों के मुताबिक, सर्दियों में भी रोज नहाना स्वच्छता के लिहाज से जरूरी है।
शरीर साफ रहता है
पसीना और गंदगी हटती है
त्वचा संक्रमण और फंगल इंफेक्शन का खतरा कम होता है
हालांकि जिन लोगों को चक्कर आने, गिरने या ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, वे डॉक्टर की सलाह से 2–3 दिन में एक बार नहा सकते हैं।

यें भी पढ़ें : रोज सुबह भीगी अजवाइन खाएं, 30 दिन में दिखेंगे सेहत से जुड़े 10 जबरदस्त फायदे

बहुत गर्म पानी से क्या नुकसान हो सकता है?

भले ही गर्म पानी से हड्डियां कमजोर न होती हों, लेकिन ज्यादा गर्म पानी से कुछ नुकसान जरूर हो सकते हैं।
त्वचा का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है
स्किन रूखी और खुजलीदार हो सकती है
लंबे समय तक बहुत गर्म पानी से नहाने पर ब्लड प्रेशर गिर सकता है
चक्कर आने का खतरा बढ़ सकता है।

PunjabKesari

सर्दियों में नहाने का सही तरीका

डॉक्टर सर्दियों में नहाने के लिए ये टिप्स अपनाने की सलाह देते हैं।
बहुत तेज गर्म पानी से बचें
हल्का गुनगुना पानी सबसे बेहतर होता है
नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह सुखाएं
स्किन ड्राई न हो, इसके लिए मॉइश्चराइजर या तेल जरूर लगाएं।

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से हड्डियां कमजोर नहीं होतीं। यह सिर्फ एक भ्रम है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सही खान-पान, धूप, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल ज्यादा जरूरी है, न कि पानी का तापमान।

Related News