23 APRTUESDAY2024 10:34:34 AM
Nari

'निक की पत्नी' कहने पर गुस्से से लाल हुई Desi Girl, बोली- आज भी महिलाओं के साथ होता है ऐसा ?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Dec, 2021 02:00 PM
'निक की पत्नी' कहने पर गुस्से से लाल हुई Desi Girl, बोली- आज भी महिलाओं के साथ होता है ऐसा ?

इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन चुकी प्रियंका चोपड़ा मोस्ट सक्सेसफुल एक्ट्रेसेज में से एक है। उन्होंने  बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वह अपनी कामयाबी से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में चल रही है।  अब हाल ही में प्रियंका निक जोनस की पत्नी कहलाने पर इतना नाराज हुई कि सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. जिसमें प्रियंका चोपड़ा का कोट है, और उसमें लिखा गया है- निक जोनास की पत्नी के मुताबिक...' । यह बात एक्ट्रेस को पसंद नहीं आई।  उनका कहना है कि उन्होंने मेहनत से अपने करियर और पहचान को बनाया है. ऐसे में उनकी पहचान को किसी की पत्नी होने तक सीमित करना नाइंसाफी है। 

PunjabKesari
प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा- बहुत ही दिलचस्प है, मैं एक आइकॉनिक फिल्म की फ्रेंचाइजी को प्रमोट कर रही हैं, और मुझे 'निक जोनास की पत्नी' के तौर पर संबोधित किया जा रहा है।    उन्होंने यह भी पूछा, 'कृपया बताएं कि यह अब भी महिलाओं के साथ कैसे होता है? क्या मुझे अपने बायो में अपना आईएमडीबी लिंक जोड़ना चाहिए?'  इस पाेस्ट के साथ उन्होंने अपने पति निक जोनास को भी टैग किया है। 

PunjabKesari
हाल ही में देसी गर्ल ने  इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस  का सरनेम हटा दिया था। प्रियंका पहले इंस्टा पर अपना नाम 'प्रियंका चोपड़ा जोनस' लिखा करती थीं, निक जोनस का नाम हटाने के बाद अब उनका उनका अकाउंट पहले की तरह प्रियंका चोपड़ा  नाम से ही दिखाई देता है। 

PunjabKesari
 

Related News