29 APRMONDAY2024 6:44:04 AM
Nari

भारत की कोरोना के खिलाफ जंग में दिल्ली कैपिटल्स और सचिन तेंदुलकर ने बढ़ाया मदद का हाथ

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Apr, 2021 09:56 AM
भारत की कोरोना के खिलाफ जंग में दिल्ली कैपिटल्स और सचिन तेंदुलकर ने बढ़ाया मदद का हाथ

कोरोना महामारी का कहर भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। रोजाना इस वायरस से संक्रमित लाखों मामलों की पूष्टि हो रहा है। बीते दिन गुरुवार को करीब 3,86, 829 नए मामले सामने आए है। जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है। इस मुश्किल घड़ी में दुनियाभर के लोग भारत के आगे मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। वहीं बीते कुछ दिनों पहले क्रिकेट की दुनिया के मशहूर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) और पेट कमिंस ने कोरोना खिलाफ भारत की इस जंग में पीएम केयर्स फंड में दान किया। अब मदद की इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर का भी नाम जुड़ गया है। मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 

PunjabKesari

1 करोड़ दान की धनराशि

सचिन तेंदुलकर ने कोरोना ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 1 करोड़ दान किए है। उन्होंने इसकी जानकारी अपनी ट्विटर अकाउंट पर दी है। साथ ही उन्होंने लिखा, ' कोरोना की दूसरी लहर ने हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर काफी असर डाला है। भारी गिनती में गंभीर कोरोना पेशेंट्स तक ऑक्सीजन पहुंचना इस दौरान बेहद चुनौतीभरा काम है।' 

उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे ये देखकर अच्छा लगा कि इस संकट की घड़ी में लोग पीड़ितों की मदद में हाथ बढ़ा रहे हैं। वहीं लगभग 250 से अधिक उद्यमियों के एक ग्रुप ने मिशन ऑक्सीजन की शुरुआत की है। साथ ही इस द्वारा जमा की गई राशि से पूरे देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भेजे जाएंगे।'

 

🙏🏻 pic.twitter.com/rFEDOCFOkP

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 29, 2021

 

सचिन ने आगे कहा, इस मिशन में योगदान देकर मैंने एक पहल की है। साथ ही मैं उम्मीद करता हूं कि इस कोशिश से हम भारत के ज्यादा से ज्यादा अस्पताओं तक ऑक्सीजन की आपूर्ति कर पायेंगे। भारत के लिए खेल समय मेरे लिए आपका समर्थन अमूल्य था। साथ ही उसका मेरी सफलता में बहुत बड़ा योगदान है। ठीक उसी तरह इस महामारी में सहायता करने वाले सभी लोगों के साथ खड़े रहने और उनका साथ देने की जरूरत है। 

खुद में सहा कोरोना का दर्द 

बता दें, सचिन खुद भी कोरोना का शिकार हो चुके हैं। वहीं कुछ दिनों पहले ही वे ठीक होकर अस्पताल घर पहुंचे हैं। उन्होंने अस्पताल से घर आने के बाद अपने समर्थकों को धन्यवाद भी कहा था। साथ ही कोरोना के खिलाफ इस जंग में प्लाज्मा दान करने की घोषणा भी की थी। 

PunjabKesari

टीम दिल्ली कैपिटल्स ने किए डेढ करोड़ दान 

इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने कोरोना महामारी की जंग में सहायता के तौर पर डेढ़ करोड़ रूपए दान किए है। इस धनराशि को चिकित्सा आपूर्ति, ऑक्सीजन सिलेंडर और कोविड किट खरीदने में होगा। इसके साथ ही आईपीएल टीम ने  कहा कि टीम और इसके संरक्षक जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन और जीएमआर वरालक्ष्मी फाउंडेशन ने दिल्ली स्थित एनजीओ हेमकुंट फाउंडेशन और उदय फाउंडेशन को यह वित्तीय सहायता देंगे। साथ ही दिल्ली टीम के सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा है कि,' इस संकट की स्थिति में दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली के नागरिकों के साथ है। हम उनकी सहायता करके खुद में गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।

PunjabKesari


 

Related News