29 APRMONDAY2024 1:10:43 PM
Nari

बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फल, नहीं होगी Vitamin B12 की कमी

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Dec, 2023 01:46 PM
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फल, नहीं होगी Vitamin B12 की कमी

पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे की डाइट में सभी हेल्दी चीजें ही शामिल की जाएं। हेल्दी चीजें बच्चों को न देने के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है लेकिन आजकल के खराब खान-पान के कारण बच्चों की डाइट खराब है वह कोई भी चीज खाने में सौ तरह के नखरे दिखाते हैं। इसी चलते उनके शरीर में कई तरह के विटामिन्स की कमी होने लगती है। बच्चों के शारीरिक और ब्रेन डेवलपमेंट के लिए विटामिन-बी12 बहुत ही जरुरी माना जाता है। यदि बच्चों में इस विटामिन की कमी हो जाए तो ब्रेन डैमेज, नर्व डैमैज जैसी  कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।  इसलिए जरुरी है कि पेरेंट्स बच्चों की  डाइट में विटामिन-बी12 से युक्त चीजों को शामिल करें। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि विटामिन-बी12 की कमी आप बच्चों के शरीर में से कैसे पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

संतरा 

संतरा विटामिन-सी का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बच्चों को दूर रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा संतरा विटामिन-बी12 से भरपूर माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो बच्चों की ग्रोथ करने में और उनकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

सेब 

सेब में विटामिन-बी12 के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवेनॉयड्स और फाइबर मौजूद होता है। रोजाना का एक सेब आप बच्चे को खाने के लिए दे सकते हैं। इससे उसकी सेहत में भी सुधार होगा और बच्चे के शरीर में से पोषक तत्वों की कमी भी पूरी होगी। रोजाना एक सेब खाने से बच्चे बीमारी भी नहीं होंगे।    

ब्लूबेरी 

मुख्यतौर पर ब्लूबेरी का सेवन वेट लॉस के लिए ही किया जाता है लेकिन यह विटामिन-बी12 का भी बहुत अच्छा स्त्रोत मानी जाती है। बच्चों को ब्लूबेरी के लिए जरुर दें। इससे बालों और स्किन को भी फायदा होता है। इससे बच्चे की स्किन की ड्राईनेस भी दूर होगी। 

PunjabKesari

अमरुद 

इसका सेवन करना भी बच्चे के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह मौसम के अनुसार बच्चों के लिए अच्छा फल माना जाता है। बच्चों को इसे खाने के लिए दें यह उनके लिए बहुत ही लाभकारी फल माना जाता है। यह विटामिन-सी, विटामिन-बी12 का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह बच्चे का ब्लड शुगर लेवल भी सुधारने में मदद करता है। अमरुद खाने से बच्चों में डायबिटीज का रिस्क भी कम होता है। 

ये चीजें भी खिला सकते हैं

यदि आपका बच्चा नॉन वेज खा लेता है तो आप उसे मछली, दही या फिर तले हुए अंडे दे सकते हैं। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट्स में भी काफी अच्छी मात्रा में विटामिन-बी12 मौजूद होता है। आप उन्हें यह खाने के लिए दे सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News