27 APRSATURDAY2024 2:39:29 PM
Nari

सर्दियों में नहीं होगी Iron की कमी, इन फलों-सब्जियों का करें नियमित रुप से सेवन

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Oct, 2022 10:44 AM
सर्दियों में नहीं होगी Iron की कमी, इन फलों-सब्जियों का करें नियमित रुप से सेवन

स्वस्थ शरीर के लिए पोषक तत्वों का सेवन करना बहुत आवश्यक होता है। विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन यह तत्व स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरुरी होते हैं। शरीर में आयरन की कमी से ब्लड सेल्स के निर्माण में भी समस्या आ सकती है। आयरन की कमी से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है। खासकर सर्दियों के मौसम में आप इन फल और सब्जियों का सेवन करके शरीर में से आयरन की कमी पूरी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

पालक 

इस मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां भी उपलब्ध होती हैं। पालक का सेवन आप इस मौसम में कर सकते हैं। इसमें आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा पालक में कैल्शियम, प्रोटीन, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस और मिनरल जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसका सेवन नियमित तौर पर करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी पालक सहायता करती है। आप पालक पनीर, पालक का सूप आदि बनाकर सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

चुकंदर 

आप लाल चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रुप से इसका सेवन करने से आप शरीर में से आयरन की कमी पूरी होगी। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। एक्सपर्ट्स भी एनीमिया से बचने के लिए चुकंदर खाने की सलाह देते हैं। स्मूदी, जूस या फिर सलाद के रुप में आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

अमरुद 

अमरुद का सेवन आप इस मौसम में कर सकते हैं। अमरुद में आयरन, विटामिन और फाइबर की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पके हुए अमरुद का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। यदि आपको एनीमिया की शिकायत है तो आप अमरुद का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी सहायता करता है। इसके अलावा कब्ज की समस्या भी अमरुद से दूर होती है। 

PunjabKesari

अनार 

अनार का सेवन आप इस मौसम में कर सकते हैं। अनार में भी आयरन की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। खासकर सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी मजबूत करने में भी सहायता करते हैं। अनार में फाइबर भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। नियमित इसे खाने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। 

पत्तागोभी 

सर्दियों में पत्तागोभी का सेवन करना भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। इसके अलावा पत्तोगोभी कब्ज की समस्या से भी आराम दिलवाती है। पत्तोगोभी खाने से आपका वजन भी कम होता है। 

PunjabKesari

 

 

Related News