26 APRFRIDAY2024 7:51:48 PM
Nari

भारती का NCB के सामने कबूलनामा, बोलीं- पति हर्ष लेकर आते थे गांजा

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 24 Nov, 2020 10:56 AM
भारती का NCB के सामने कबूलनामा, बोलीं- पति हर्ष लेकर आते थे गांजा

काॅमेडियन भारती सिंह ड्रग मामले में एनसीबी के निशाने पर आ गई है। हाल ही में भारती सिंह के घर एनसीबी की रेड पड़ने के बाद उन्हें और उनके पति हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बीते दिन कोर्ट से उन्हें सशर्त जमानत मिल गई है। वहीं गिरफ्तार होने के बाद भारती ने कबूल किया था कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया है। जिसके बाद से लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि भारती ऐसा काम कर सकती है। 

PunjabKesari

भारती सिंह का कबूलनामा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारती ने एनसीबी की पूछताछ में कुबूल करते हुए कहा था कि उन्होंने गांजा का सेवन किया था। जो उनके पति हर्ष लेकर आते थे। खबरों के मुताबिक हर्ष ने भी पूछताछ में गांजा खरीदने और अवैध ड्रग्स के लिए ड्रग पेडलर से संपर्क करने की बात को कुबूल किया था। 

PunjabKesari

पति हर्ष अक्सर गांजा खरीदते हैं: भारती

भारती ने एनसीबी को बयान देते हुए कहा था कि उन्होंने जाॅइंट बनाकर गांजा का सेवन किया था। जो उनके पति हर्ष अक्सर खरीदते हैं। इस बायन के बाद ही भारती को गिरफ्तार किया गया था। वहीं हर्ष ने बयान देते हुए कहा था कि वह ड्रग पेडलर के संपर्क में थे और उन्होंने अपने आफिस में अवैध ड्रग्स रखे हुए थे। जबकि उनके घर में भी कुछ मात्रा में ड्रग्स रखे थे। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि बीते 21 नवंबर को एनसीबी ने भारती और हर्ष के घर पर छापा मारा था। जहां से उन्होंने 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था। जिसके बाद ड्रग्स केस में भारती और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं कोर्ट ने दोनों को 4 दिसंबर तक न्यायकि हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद दायर की गई दोनों की जमानत याचिका पर बीते दिन सुनवाई की गई। जिसके बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। 

Related News