23 APRTUESDAY2024 10:37:12 PM
Nari

Women Fitness: जिम नहीं जाती तो घर पर ही करें ये 6 एक्सरसाइज

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 18 Jan, 2019 07:04 PM
Women Fitness: जिम नहीं जाती तो घर पर ही करें ये 6 एक्सरसाइज

महिलाओं के लिए एक्सरसाइज : फिट रहने के लिए नियमित रूप से एक्‍सरसाइज करना बेहद जरूरी है। इससे ना सिर्फ शरीर फिट रहता हैं बल्कि मानसिक परेशानियों भी कोसों दूर रहती हैं। मगर कामकाजी महिलाएं घर और ऑफिस में इस कदर बिजी हो जाती हैं कि उनके पास जिम जाकर एक्सरसाइज करने तक का टाइम नहीं होता जिस वजह से उनका शरीर मोटापे का शिकार हो जाता है और उन्हें कई बीमारियां घेर लेती है। अगर आप भी इसी वजह से एक्सरसाइज नहीं कर पा रही तो आज हम आपको 6 ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे जिन्हें आप घर बैठे आसानी से कर सकती हैं। 

 

फिट रहने के महिलाओं के लिए एक्‍सरसाइज (Exercise For Women)

पुशअप एक्सरसाइज (Push Up Exercise)

शरीर के ऊपरी हिस्से को बढ़िया शेप देने के लिए पुश अप्स एक्सरसाइज बेस्ट है जिसे आप आसानी से घर पर कर सकती हैं। पुशअप करने के लिए पेट के बल लेट जाएं, फिर अपने हाथों को जमीन पर रखें। फिर पंजों की सहायता से अपने शरीर को ऊपर उठाएं। अब धीरे-धीरे अपनी छाती को जमीन पर लाएं और फिर खुद को ऊपर उठाएं। इस एक्सरसाइज को करने से पीठ और कोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आप 30 पुशअप एक बार  में करें और फिर 1 मिनट का रेस्ट लेकर कम से कम  3 सेट करें।

PunjabKesari

चेस्ट फ्लाई एक्सरसाइज (Chest Fly Exercise)

इस एक्सरसाइज को करने से हाथों को मजबूती मिलने के साथ ही छाती की मांसपशियों को फायदा मिलता है। फ्लाई एक्सरसाइज करने के लिए डंबल्स को हाथ में पकड़कर सीधे लेट जाएं। अब अपने पेट को कसें और फैलाएं और ऊपर नीचे करें। इस स्थिति में कम से कम 2 सेकंड के लिए रहें। 

PunjabKesari

बर्पी एक्सरसाइज (Burping Exercise)

बर्पी एक्सरसाइज करने से शरीर मजबूत रहता है और शारीरिक क्षमता बढ़ती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए खुद को हवा में उछालते हुए, दोनों हाथों को ऊपर लें। फिर नीचे आते ही पुश अप लगा कर खड़े हो जाए। एक्सरसाइज को दिन में कम से कम 15 बार करें। 

PunjabKesari

चेस्ट स्क्वीज मेडिसिन बॉल (Chest Squeeze with Medicine Ball)

ब्रेस्ट को परफेक्ट शेप देने के लिए यह एक्सरसाइज बेस्ट है। एक्सरसाइज करने के लिए कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। अपनी पीठ और पेट एक दम सीधा रखें। अब ब्रेस्ट ठीक साधने 1 मेडिसिन बॉल को पकड़ें और छाती को सिकोड़ते हुए बॉल को जोर से दबाएं। बॉल को दबाते हुए अपनी बाजुओ को सीधा करें। फिर गेंद को छाती की ओर वापस लाएं, 3 बार ऐसा करें। 

PunjabKesari

टी-प्लैंक एक्सरसाइज (T Plank Exercise)

इस एक्सरसाइज को करने से शरीर को परफेक्ट शेप मिलती है और बाजुओं, पीठ और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है। यह एक्सरसाइज आप आराम से कर सकती हैं। पहले शरीर को पुश अप की स्थति में लाएं और पैरों को हिप की चौड़ाई में खोलें। अब अपने दाहिने हाथ से शरीर के पूरे वजन को उठाएं और टी(T) आकार बनाएं। इस स्थिति में 10 सेकंड रहने के बाद अपने शरीर को पहले वाली स्थिति में ले आए।

PunjabKesari

एरोबिक्स एक्सरसाइज (Aerobics Exercise)

एरोबिक्स एक्सरसाइज के जरिए भी आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकती है और घर बैठे अपना वजन कम कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज में आप सीढ़ियां, डांसिंग, जॉगिंग या फिर स्किप्पिंग, स्‍क्‍वैट्स जम्प्स आदि को आसानी से घर में कर सकती हैं। 

PunjabKesari

Related News