18 APRTHURSDAY2024 10:45:49 PM
Nari

सर्दियों में खाएं भुनी लहसुन, इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग और सर्दी-खांसी से रहेगा बचाव

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Dec, 2020 11:20 AM
सर्दियों में खाएं भुनी लहसुन, इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग और सर्दी-खांसी से रहेगा बचाव

सर्दियों में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में इससे बचने के लिए डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके लिए भुने लहसुन का सेवन करना औषधीय के बराबर माना जाता है। बात अगर लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की करें तो इसमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम, एलिसिन, मैंगनीज, पोटैशियम, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। ऐसे में इसे किसी औषधीय से कम नहीं कहा जा सकता है। तो आइए जानते हैं इसके सेवन से मिलने वाले बेहतरीन गुणों के बारे में...

PunjabKesari

कैंसर से बचाव 

लहुसन में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं। ऐसे में यह शरीर में कैंसर की कोशिकाएं पनपने से रोकता है। साथ ही इस गंभीर बीमारी को ठीक करने में मदद करता है। रोजाना खाली में 2 भुनी लहसुन की कलियां खाने से बॉडी में कैंसर के बैक्टीरिया फैलने का खतरा कम रहता है।

दिल के लिए फायदेमंद 

लहसुन में मौजूद पौषक तत्व शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही खून के थक्कों को जमने से रोकता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में दिल स्वस्थ होने से इससे जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है।

अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद 

लहसुन में औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में भुना लहसुन का सेवन करना अस्थमा के मरीजों को जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से सांस संबंधित परेशानी दूर होने के साथ अस्थमा पर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। भुनी लहसुन की 2 कलियों को गुनगुने दूध के साथ खाना फायदेमंद रहेगा। 

PunjabKesari

स्ट्रांग इम्यूनिटी 

आज के समय में कोरोना कहर से बचने के लिए हर किसी को अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने की सलाह दी जा रही है। ताकि इस गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बचा जा सके। इसके लिए रोजाना भुने लहसुन की 2-3 कलियों को शहद के साथ सेवन करना फायदेमंद रहेगा। इससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलेगी। साथ ही मौसमी सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार से बचाव रहेगा। 

सर्दी व खांसी से दिलाए राहत 

सर्दी में सबसे ज्यादा शरीर खांसी, जुकाम व मौसमी बुखार की चपेट में आता है। ऐसे में इससे बचने के लिए औषधीय स्वरूप भुने लहसुन का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। खाली पेट 2 लहसुन की कलियां खाने से गला व पेट सही रहने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है।

PunjabKesari

वजन करे कंट्रोल

आज के जमाने में हर तीसरा व्यक्ति अपने बढ़े वजन से परेशान है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए भुना लहसुन का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें मौजूद पौष्टिक औषधीय गुण शरीर में जमा फैट तेजी से कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में वजन नियंत्रण में रहने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। 


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 
 

Related News