29 APRMONDAY2024 9:51:59 PM
Nari

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी रामबाण है लीची, जानिए इसके लाजवाब फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 May, 2021 10:36 AM
सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी रामबाण है लीची, जानिए इसके लाजवाब फायदे

लीची गर्मियों में खाया जाने वाला प्रमुख फल है। मीठे व रसीले स्वाद की लीची बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आती है। वहीं यह खाने में टेस्टी होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में यह सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद मानी जाती है। तो चलिए जानते हैं लीची खाने के बेमिसाल फायदे...

दिल रखे स्वस्थ 

लीची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण दिल स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ऐसे में दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाए

लीची में विटामिन सी, राइबोफ्लेविन, फोलेट,नियासिन और बीटा कैरोटीन आदि तत्व होते हैं।‌ ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

लीची में पोटैशियम व सोडियम तत्वों से समृद्ध होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए ब्‍लड प्रेशर के मरीजों के लिए लीची का सेवन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari

वजन कम करने में कारगर

लीची में पानी व फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इस तरह अपने बढ़ते वजन से परेशान लोगों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

आंखें रहेगी स्वस्थ

इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइटोकेमिकल्स आदि गुण होते हैं। वहीं यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-नाइपलास्टिक गुण होते हैं। इसका सेवन करने आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। वहीं लीची से आंखों का धुंधलापन और मोतियाबिंद की परेशानी से बचाव रहता है।

PunjabKesari

पानी की कमी करे पूरा

नियमित रूप से लीची का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें पानी और अन्य जरूरी तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। वहीं गर्मियों में डिहाइड्रेशन की परेशानी होने से बचाव रहता है।

पाचन रहेगा दुरुस्त

लीची में फाइबर अधिक होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। साथ ही गर्मियों में उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं से बचाव रहता है।

Related News