27 APRSATURDAY2024 9:07:01 PM
Nari

कैंसर से लेकर डायबिटीज की बीमारियों में फायदेमंद है उबला हुआ सेब

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 Apr, 2022 05:31 PM
कैंसर से लेकर डायबिटीज की बीमारियों में फायदेमंद है उबला हुआ सेब

आपने सेब तो बहुत बार खाया होगा लेकिन उबला हुए सेब का सेवन नहीं किया होगा। सेब फाइबर , पोटैशियम,मेग्निशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। सेब खाने से शरीर में बहुत सी बीमारियों से छूटकारा मिलता है। हेल्थ एक्सपर्टस भी रोज का एक सेब खाने की सलाह देते हैं। बहुत से कम लोग इस  बात को जानते हैं कि सेब को उबाल कर भी खाया जाता है। उबला हुआ सेब खाने से भी बहुत सी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। यह एक दवाई की तरह कार्य करता है। तो चलिए बताते हैं इसके सेवन से किन-किन बीमारियों से छुटकारा मिलता है...

खांसी में आरामदायक

सेब में विटामिन-ए और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। एक्सपर्टस के अनुसार, सेब को उबाल कर खाने से गले में खराश और खांसी जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। जुकाम और खांसी से राहत पाने के लिए सेब को मिश्री के साथ उबालें और सुबह उठकर बासी पेट इसका सेवन करें। खांसी से राहत मिलेगी।

PunjabKesari

पेट के कीड़ों से छुटकारा

सेब को उबालकर खाने से पेट की कीड़ों से राहत मिलती है। रोज कम से कम हफ्ते में 7 दिन उबले हुए सेब का सेवन करें। इससे पेट में मौजूद कीड़े मर जाएंगे। सेब के एंटी-ऑक्सीडेंट्स तत्व पेट की कीड़ों से लड़कर पेट साफ कर देते हैं।

PunjabKesari

डायबिटीज करें कंट्रोल

डायबिटीज से लड़ रहे रोगियों के लिए उबला हुआ सेब बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे ब्लड में शूगर की मात्रा कम होती है जो डायबिटीक रोगियों के लिए लाभकारी हो सकता है।

PunjabKesari

कैंसर से दिलाए राहत

शोध के मुताबिक सेब में एंटीकैंसर गुण मौजूद होते हैं। यदि आप नियमित तौर पर उबले हुए सेब का सेवन करेंगे तो ये आपका कैंसर से बचाव कर सकते हैं। साथ में कैंसर से होने वाली समस्याओं से लड़ने भी बहुत ही लाभकारी हो सकता है।

दिमाग को करे तेज

उबले हुए सेब का नियमित सेवन करने से स्मरण शक्ति बेहतर होती है। यह आपकी यादाशत को भी तेज करने में मदद करता है। स्ट्रैस, डिप्रेशन और चिंता जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

PunjabKesari

 

Related News