05 MAYSUNDAY2024 6:32:11 PM
Nari

नाना बने अनिल कपूर की दिखी खुशी, बेटी सोनम को Emotional पोस्ट शेयर कर दी बधाई

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Aug, 2022 02:10 PM
नाना बने अनिल कपूर की दिखी खुशी, बेटी सोनम को Emotional पोस्ट शेयर कर दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बीते दिन मां बनी हैं। एक्ट्रेस के घर छोटे बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। सोनम के मां बनने के बाद नाना अनिल कपूर की खुशी साफ दिखाई दे रही है। अनील कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए कपल सोनम कपूर और आनंद आहूजा को बधाई दी है। अनील ने एक प्यारा सा इमोशनल पोस्ट शेयर कर दोनों के प्रति अपनी खुशी जाहिर की है। तो  चलिए आपको बताते हैं कि अनिल कपूर ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा....

PunjabKesari

नए सदस्य के अराइवल की खुशी जताते दिखे अनील कपूर 

अनील कपूर ने एक इंस्टा पोस्ट शेयर कर लिखा - '20 अगस्त 2002 को, हमें हमारे परिवार के सबसे नए सदस्त का अागमन बताते हुए बहुत खुशी हो रही है। सोनम और आनंद को एक बहुत ही हैल्दी बैबी बॉय हुआ है और हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते। हमारा दिल गर्व से और नए माता-पिता और उनके खूबसूरत से एंजेल के लिए प्यार बढ़ता जा रहा है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

सोनम कपूर ने भी शेयर की पोस्ट 

खुद एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपने मां बनने की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सोनम ने लिखा था कि - '20 अगस्त 2022 को हमने अपने बेबी बॉय का स्वागत किया है। सारे डॉक्टर्स, नर्स, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया है। यह तो बस सिर्फ एक शुरुआत है, लेकिन हम दोनों जानते हैं कि हमार जीवन हमेशा के लिए बदल गया है।'

 

सोनम कपूर मार्च में बताई की थी प्रेग्नेंसी की खबर 

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने मेटेरनिटी फोटोशूट करवाकर अपने प्रेग्नेंट होने की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। 21 मार्च को बेबी फ्लॉन्ट करते हुए सोनम की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के पत्ति आनंद आहूजा भी दिखाई दिए थे। सोनम ने कैप्शन में लिखा था कि - 'चार हाथ, आपको सबसे अच्छा उठाने के लिए हम दोनों कर सकते हैं, दो दिल। वह आपके साथ हर कदम पर एक सुर में धराशायी होगा। एक परिवार जो आपको हमेशा प्यार और समर्थन देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।'  

 

 

 

Related News