18 OCTFRIDAY2024 11:10:39 AM
Nari

होली की तरह मनाई अनंत राधिका की हल्दी, सज- धज कर पहुंचे सेलेब्स का हुआ ये हाल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Jul, 2024 04:26 PM
होली की तरह मनाई अनंत राधिका की हल्दी, सज- धज कर पहुंचे सेलेब्स का हुआ ये हाल

 अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी कुछ अलग ही तरीके से हुई।  दूल्हा-दुल्हन का तो नहीं पता पर मेहमान जरुर हल्दी के रंग में रंगे नजर आए। इस मौके पर सलमान खान रणवीर सिंह सारा अली खान अनन्या पांडे जान्हवी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए जो सेरेमनी में गए तो सज- धज कर थे पर वापस किसी और ही रूप में आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)


 सितारों के अंबानी हाउस से बाहर निकलते हुए कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अंदर होली की तरह एक दूसरे को हल्दी लगाई गई। सभी सिर से पांव तक हल्दी से रंगे हुए दिखाई दिए। रणवीर सिंह के कपड़े ही नहीं उनका चेहरा भी हल्दी में पीला हो गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

वहीं सलमान खान गए तो ब्लैक कुर्ते में थे पर लौटे पर  पीले कुर्ते मे। वह भी पूरी तरह भीगे हुए थे। अनंत अंबानी के चाचा और चाची भी पीले रंग में नहाए नजर आए। एक वीडियो में अनिल अंबानी अपने कपड़ों से पीला रंग हटाते दिखाई दिए।

PunjabKesari

इस तरह की कई वीडियो सामने आ रही है जिसमें मेहमान हल्दी सेरेमनी को खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में दुन्हन राधिका के पापा भी पूरी तरह पीले रंग में सेरेमनी से जाते दिखाई दिए। 

PunjabKesari
 इस पार्टी से अनन्या की भी फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें वह ओरी, शनाया और खुशी समेत फ्रेंड्स के साथ हल्दी में डूबी हुई दिख रही हैं। सभी ने कपड़े बदलकर हल्दी के रंग में खूब मस्ती की। हालांकि अंबानी परिवार में से अभी किसी की तस्वीरें सामने नहीं आई है। 

Related News