27 APRSATURDAY2024 2:45:30 AM
Nari

ब्वॉयफ्रेंड के और करीब आई आलिया लेकिन चुकानी पड़ी करोड़ों की कीमत

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 30 Nov, 2020 04:03 PM
ब्वॉयफ्रेंड के और करीब आई आलिया लेकिन चुकानी पड़ी करोड़ों की कीमत

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहती है। आलिया अपने ब्वॉयफ्रेंड के और भी करीब आ गई हैं। जी हां, आलिया भले ही रणबीर कपूर के साथ लिवइन में नहीं रह रही लेकिन उन्होंने एक्टर के घर के पास ही नया फ्लैट खरीद लिया है। खबरों के मुताबिक, आलिया भट्ट ने मुंबई में नया घर खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस का नया फ्लैट 2460 वर्गफीट में फैला हुआ है। वही आलिया का नया फ्लैट उसी अपार्टमेंट में हैं, जहां उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का बेचलर फ्लैट है। खबरों की माने तो रणबीर कपूर वास्तु पाली हिल कॉम्प्लेक्स के 7वें फ्लोर पर रहते हैं। आलिया ने इसी कॉम्प्लेक्स के 5वें फ्लोर पर फ्लैट खरीदा है। इस फ्लैट की कीमत करीब 32 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

गौरी खान इंटीरियर करेंगी डिजाइन 

एक नामी वेबसाइड के मुताबिक, आलिया का नया फ्लैट रणबीर के पैतृक घर कृष्णा राज के करीब है। वही आलिया ने नए फ्लैट को किंग खान की पत्नी गौरी खान डिजाइन करने वाली है। दरअसल, 2016 में रणबीर कपूर के बैचलर फ्लैट का इंटीरियर गौरी खान ने ही डिजाइन किया था इसलिए आलिया भी अपना फ्लैट गौरी से ही डिजाइन करवाना चाहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

पहले से ही हैं 2 आलीशान घर

इसी के साथ आपको बता दें कि इससे पहले भी आलिया के पास 2 आलीशान घर हैं। उनका एक घर लंदन के कोवेंट गार्डन में हैं तो दूसरा घर मुंबई के जुहू में है। मुंबई वाले घर को आलिया अपनी बहन शाहीन के साथ शेयर करती हैं। एक इंटरव्यू में आलिया ने अपने पहले घर के बारे में बात करते हुए कहा था, "मुंबई (जुहू) स्थित मेरा घर मेरी पहली प्रॉपर्टी है।" खबरों के मुताबिक, आलिया ने मुंबई स्थित घर करीब 13.11 करोड़ में खरीदा था।

इंटरव्यू में उन्होंने अपने लंदन वाले घर के बारे में भी बात की थी। आलिया ने कहा था, जब मैं बचपन में फैमिली के साथ हॉलिडे के लिए लंदन जाती थीं, तब मैं वहां अपने घर का सपना देखती थीं। आलिया ने कहा था, "लंदन में घर खरीदने का मेरा सपना था, जो 2018 में पूरा हो गया। यह कोवेंट गार्डन में है और मेरी बहन कभी-कभी वहां रहती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

वही आलिया और रणबीर कपूर के रिश्ते की बात करें तो दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के दुख और सुख दोनों में उनके साथ रहती है। जब रणबीर के पिता  Rishi Kapoor  की डेथ हुई थी तब भी आलिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को अकेले नहीं छोड़ा। वही अगर कपूर परिवार में छोटा सा फंक्शन भी होता हैं तो आलिया उसमें जरूर शामिल होती है। खबरों को यह भी सुनने को मिली थी कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन आलिया और रणबीर ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की।


 

Related News