02 MAYTHURSDAY2024 4:33:31 AM
Nari

चैन की नींद दिलवाएगी अजवाइन, जानिए 6 और फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Dec, 2023 10:23 AM
चैन की नींद दिलवाएगी अजवाइन, जानिए 6 और फायदे

अजवाइन का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन करने से पेट दर्द से लेकर गैस जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। किसी भी समय में आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं लेकिन रात में इसका सेवन करने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो रात को सोने से पहले अजवाइन खाने से आपकी पाचन क्रिया बेहतर ठीक से काम करती है। साथ ही अन्य तरह की परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि रात में अजवाइन का सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदे होंगे....

अनिद्रा की समस्या होगी दूर

यदि आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। रात में सोने से पहले यदि आप अजवाइन का सेवन करते हैं तो आपका मस्तिष्क शांत होगा और आपको अच्छी नींद आएगी। 

PunjabKesari

सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत 

यदि आपको सर्दी जुकाम की परेशानी है तो रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ अजवाइन का सेवन करें। इससे आप सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से राहत पा सकेंगे। अजवाइन का सेवन करने के लिए 1 चम्मच अजवाइन लें और फिर इसमें 1 चुटकी काला नमक मिलाकर खाएं और इसके बाद एक गिलास गर्म पानी पी लें। आपको समस्या से काफी आराम मिलेगा। 

डायरिया से मिलेगी राहत  

डायरिया से जूझ रहे लोगों के लिए भी अजवाइन का सेवन बेहद लाभकारी होता है। रात में सोने से पहले 1 गिलास गर्म पानी करें इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालकर अच्छे से गर्म करें। अब इस पानी को सोने से पहले 30 मिनट पिएं। इस पानी का सेवन करने से डायरिया और पेट से जुड़ी अन्य परेशानियां दूर होगी। 

PunjabKesari

कब्ज से मिलेगा आराम 

कब्ज की परेशानी से राहत पारने के लिए भी अजवाइन का सेवन बेहद लाभकारी रहेगा। 1 चम्मच अजवाइन को तवे पर भून लें । फिर रात में सोने से पहले इसे चबाकर खाएं फिर गर्म पानी पीएं। इससे सुबह तक आपका पेट साफ हो जाएगा।

जोड़ों का दर्द होगा दूर 

रात में सोने से पहले अजवाइन का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में भी आराम मिल सकता है। इसके लिए 1 चम्मच अजवाइन खाएं और एक गिलास गर्म पानी पीएं। इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। 

कमर दर्द होगा दूर 

यदि आपको कमर में दर्द रहता है तो रात में सोने से पहले 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन खाएं। अजवाइन खाने के बाद 1 गिलास गर्म पानी पीएं। ध्यान रखें कि अजवाइन का सेवन खाना खाने के बाद ही करें। इससे कुछ ही दिनों में कमर दर्द से आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा आप अजवाइन का लेप भी लगा सकते हैं। इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

Related News