17 OCTSATURDAY2026 9:17:39 PM
Life Style

नाना पाटेकर के बाद एक और दिग्गज ने छोड़ी दुनिया Heart Attack से गई जान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Oct, 2026 01:52 PM
नाना पाटेकर के बाद एक और दिग्गज ने छोड़ी दुनिया Heart Attack से गई जान

नारी डेस्क: एक्टर नाना पाटेकर के बाद फिल्म जगत ने एक और दिग्गज को खो दिया है।अपनी अनूठी 'गाना' संगीत शैली के लिए बेहद लोकप्रिय संगीतकार देवा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से  चेन्नई में 75 वर्ष  की उम्र में निधन हो गया। इससे उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। 
 

यह भी पढ़ें:  शराब-धूम्रपान जितनी घातक है सोशल मीडिया की लत, सिर्फ बैन करने से बच्चे नहीं होंगे Safe
 

सूत्रों ने बताया कि देवा ने  एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से संगीत जगत में एक कभी न भरने वाला खालीपन आ गया है, हर कोई उनकी इस दुखद खबर से हैरान है। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने देवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 
 

यह भी पढ़ें: ना होगी थकान, ना Muscles होंगी कमजोर ...बस नवरात्रि व्रत की डाइट में कर लो कुछ ये Changes
 

जानकारी के अनुसार  देवा की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। शनिवार, 17 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक जब उन्हें लाया गया तब उनकी नब्ज नहीं चल रही थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।  फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वह तमिलनाडु सरकार के लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी में नौकरी करते थे. उन्होंने साल 1986 में आई फिल्म माट्टुकारा मन्नारू से बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत की थी। 

Related News